छत्तीसगढ़-बीजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से जवान शहीद, टीम के साथ कमलेश हेमला निकले थे गस्त पर

बीजापुर.
गंगालुर थाना क्षेत्र के कांवड़गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सुरक्षाबल का एक जवान बलिदान हो गया। जवान बस्तर बटालियन के कावड़गांव कैंप में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह कांवड़गांव से सुरक्षाबल के जवान गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे।
इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से जवान कमलेश हेमला (23) पुत्र मासा निवासी संतोषपुर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान कांवड़गांव स्थित बस्तर बटालियन कैम्प में पदस्थ था। जवान का शव बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान का अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।
You Might Also Like
खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया सघन निरीक्षण
निरीक्षण कर कई दुकानों से खाद्य सामग्रियों के विधिक नमूने भेजे गए एमसीबी/मनेंद्रगढ़ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं...
शहीदों के परिजनों को मिलेगा विभाग चुनने का विकल्प, मुख्यमंत्री साय का आभार: उप मुख्यमंत्री
मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी अनुकम्पा नियुक्ति का...
कलेक्टर ने आमजनों की सुनी समस्याएं, गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिए निर्देश
एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना।...
‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
रायपुर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री...