झारखंड में प्रतिबंधित जलीय जीवों की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है, आनंद विहार एक्सप्रेस से 3 कछुए बरामद
साहिबगंज
झारखंड में प्रतिबंधित जलीय जीवों की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। इस बात का खुलासा बीते शुक्रवार हुआ जब वन विभाग की टीम ने रेलवे चेकिंग के दौरान छापेमारी कर एक बड़े आकार का लगभग 21 किलो का कछुआ तथा 2 छोटे आकार के कछुए जब्त किए। ट्रेन की तलाशी के दौरान एक बोगी में संदिग्ध अवस्था में अलग-अलग पिट्ठू बैग बरामद किया गया, जिसमें 21 किलो का कछुआ तथा 2 छोटे आकार के कछुए रखे हुए थे।
रेलवे स्टेशन से बरामद
डीएफओ प्रबल गर्ग ने घटना के संबंध में बताया कि बिहार, भागलपुर वन विभाग ने उन्हें तस्करी की सूचना दी। उन्हें सूचित किया गया कि डाउन आंनद विहार एक्सप्रेस ट्रेन से प्रतिबंधित वन्य प्राणी कछुआ को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल साहेबगंज वन विभाग की टीम ने आरपीएफ, साहेबगंज नगर थाना की पुलिस व स्टेशन प्रबंधक के सहयोग से ट्रेन में छापेमारी की।
डीएफओ ने बताया कि छापेमारी में ट्रेन से 21 किलो कछुआ बरामद किया गया। फिर साहेबगंज से उक्त ट्रेन खुल जाने पर आगे बरहरवा स्टेशन में 2 और कछुआ बरामद किया गया। कछुओं को पिट्ठू बैगों में भरकर ले जाया जा रहा था। मामले की छानबीन की जा रही है। संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
You Might Also Like
शनिवार 19 अक्टूबर 2024 का राशिफल
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक तौर पर उन्नति...
जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में बड़ी सड़क दुघर्टना, श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत
सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को...
अब मध्यप्रदेश में सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा वजन, मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर मिलेगी
भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई-...
दिल्ली में यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली, विशेषज्ञों ने जताई स्वास्थ्य जोखिम की चिंता
नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी में शुक्रवार को सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना...