बांका
बिहार में बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में स्कार्पियो की चपेट में आने से चार महिला समेत छह कावंरिया की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की रात कांवरियों का दल अमरपुर के जेठौरनाथ मंदिर जा रहा था। इस दौरान नगरडीह मोड़ के समीप स्कार्पियो ने कांवरियों को कुचल दिया।इस घटना में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गये।
मृतकों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी निवासी राम चरण तांती (50), गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी(50),अरुण पासवान की पत्नी चुन्नी देवी (45), दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी(45) और शोभानपुर गांव निवासी सहदेव यादव की पुत्री लक्खी कुमारी (17) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दारोगा बबन मांझी घायल हो गए। उनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
You Might Also Like
ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शिकार बच्चों के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
रांची झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शिकार बच्चों के मामले में जवाब मांगा है। कोर्ट ने...
बिहार : बुजुर्ग की मौत पर ग्रामीणों का भड़का गुस्सा, पुलिस टीम पर हमला, हमले में कई पुलिसकर्मी घायल
हाजीपुर बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बुजुर्ग की सड़क पर हुई मौत के...
बांका : स्कार्पियों की चपेट में आने से छह कावंरिया की मौत,12 घायल
बांका बिहार में बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में स्कार्पियो की चपेट में आने से चार महिला समेत छह...
बिहार-दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट में मिला संदिग्ध सामान, सघन चेकिंग के बाद किया विमान को रवाना
दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट पर दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में कुछ संदिग्ध समान मिलने की खबर हड़कंप मच गया...