झारखण्ड-जामताड़ा में छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए करते थे ठगी

जामताड़ा/रांची।
झारखंड के जामताड़ा जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके इंटरनेट पर लोगों को ठगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधी सॉफ्टवेयर विकास के विशेषज्ञ हैं और मैलवेयर विकसित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हैं।
26 जनवरी को जेल भेजे गए आरोपी ‘डीके बॉस’ के छद्म नाम से काम करते थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, एक ड्रोन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा बनाई गई वेबसाइट पर करीब 2,700 लोगों का डेटा मिला है। जांच जारी है।
—-
सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, हथियार बरामद
इस बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ बुधवार सुबह चाईबासा के सोनुआ थाना क्षेत्र के जंगल में हुई। माओवादियों ने यहां कैंप बनाया हुआ था। सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त टीम नक्सलरोधी अभियान पर निकली थी। सुबह 6:35 बजे सुरक्षाबलों को देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए, जबकि बाकी भाग खड़े हुए। मारे गए नक्सलियों की पहचान भाकपा (माओवादी) जोनल कमेटी सदस्य विनय गंझू उर्फ संजय गंझू और हेमंती मंझियाईन के रूप में हुई है। तलाशी अभियान में हथियार, कारतूस व अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।
You Might Also Like
रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पोल्ट्री फार्म में ‘बर्ड फ्लू’, हेमंत सरकार ने जारी किए निर्देश
रांची रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थित पोल्ट्री फार्म में ‘बर्ड फ्लू' का मामला...
CM हेमंत ने रांची-बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला 2025 का किया शुभारंभ
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बीते शनिवार को रांची परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 'एग्रोटेक किसान मेला-2025 का...
अवैध संबंध में बाधा बन रहा थी पत्नी, पति ने करवा दी हत्या
चंपारण बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बलथर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामलेमें पुलिस ने उसके...
राजधानी रांची में पहली बार बनेगी 10 लेन की सड़क
रांची राजधानी रांची में पहली बार 10 लेन की सड़क बनेगी, जिसकी लागत करीब 301 करोड़ रुपये होगी। यह सड़क...