11 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा: रेप के बाद लड़कियों की हत्या कर खुद छिपाता रहा लाशें

बेंगलुरु
कर्नाटक में एक चौंकाने वाले खुलासे ने सनसनी फैला दी है। यहां पर एक शख्स ने दावा किया है कि उसने रेप की शिकार लड़कियों और महिलाओं की लाशें जलाकर ठिकाने लगाई हैं। उसका कहना है कि 1998 से 2014 तक लगातार उसने ऐसा किया। करीब 11 साल बाद यह शख्स खुद पुलिस के पास पहुंचा और अपना गुनाह स्वीकार किया। साथ ही उसने यह भी कहाकि उसे ऐसा करने पर मजबूर किया गया। यह व्यक्ति कर्नाटक के धर्मस्थल में सफाई कर्मचारी था। उसने पुलिस से अपनी पहचान छुपाने का अनुरोध किया है। उसने पुलिस को कुछ लाशों और कंकाल की फोटो भी दी है।
जल रहा था पछतावे की आग में
इस व्यक्ति का कहना है कि वह दसियों साल से पछतावे की आग में जल रहा था। फिर उसने सामने आने का फैसला किया ताकि रेप और मर्डर के पीड़ितों को न्याय मिल सके। पुलिस का कहना है कि कोर्ट की जरूरी इजाजत के बाद धर्मस्थल पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
स्कूली लड़कियों की भी लाश
इस शख्स ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि यह लाशें आत्महत्या करने वालों की या फिर डूबकर मरने वालों की है। इनमें बड़ी तादाद में महिलाओं की लाशें होती थीं। उनमें भी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं रहता था। कुछ महिलाओं की लाशों पर तो यौन उत्पीड़न और हिंसा के निशान होते थे। ऐसा लगता था कि जैसे रेप के दौरान उन्हें काफी ज्यादा प्रताड़ित किया गया है। उसने बताया इनमें काफी ज्यादा संख्या स्कूली लड़कियों की होती थी।
मना करने पर मारा-पीटा गया
खुद की पहचान छुपाने वाले इस शख्स ने यह भी बताया कि 1998 में पहली लाश आई थी। उसने बताया कि मेरे सुपरवाइजर ने चुपचाप लाशों को ठिकाने लगाने के लिए कहा। जब मैंने इनकार किया और पुलिस के जाने की बात कही तो मुझे बुरी तरह से मारा-पीटा गया। इसके अलावा खुद को और अपने परिवार को भी बचाने की गुहार लगाई है। उसने कहाकि 11 साल पहले उसने परिवार के साथ धर्मस्थल छोड़ दिया। वह पड़ोसी राज्य में किसी गुप्त जगह पर जाकर छिप गया था। उसने बताया कि हमें हर रोज बस यही डर लगा रहता था कि कहीं हमें मार न दिया जाए।
You Might Also Like
इंटरनेशनल स्मगलिंग का पर्दाफाश: बैंकॉक-दुबई होते हुए 40 करोड़ का गांजा लेकर हैदराबाद पहुंची महिला गिरफ्तार
हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) हैदराबाद पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला...
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: कांग्रेस का जलवा, रुद्रप्रयाग में BJP को बड़ा झटका
देहरादून उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए काउंटिंग चल रही है. आज 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने...
मालेगांव ब्लास्ट केस: 17 साल बाद आज आएगा फैसला, प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 आरोपी
मालेगांव मालेगांव बम ब्लास्ट केस में 17 साल का इंतजार आज खत्म होगा। महाराष्ट्र के मालेगांव में साल 2008 में...
तेलंगाना में 14 मुस्लिम जातियों को मिलेगा आरक्षण, 3 लाख परिवारों को होगा सीधा फायदा
हैदराबाद तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 14 मुस्लिम जातियों को पिछड़ा वर्ग (BC) के तहत...