जिला पंचायत अध्यक्षों पर मेहरबान हुए शिवराज
भत्ते के साथ अब हर माह मिलेंगा लाख रूपये वेतन

भोपाल। जिलापंचायत अध्यक्षों पर मप्र की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। अब इनको वाहन भत्ते सहित एक लाख रुपये का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। बुधवार कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही जनपद और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के मानदेय को तिगुना कर दिया गया है।
संसदीय कार्य मंत्री व सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष को एक लाख और उपाध्यक्ष को 42 हजार भत्ते के साथ वेतन दिया जाएगा। वही जनपद पंचायत के अध्यक्ष का 19500 औऱ उपाध्यक्ष का वेतन 13500 कर दिया गया है। शेष सभी सदस्यों के मानदेय को तीन गुना किया गया। मुख्यमंत्री हालांकि इसकी घोषणा कर चुके हैं। 8 नवीन महाविद्यालय की स्थापना, 2 महाविद्यालय में नवीन संकाय और 3 महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के संकाय प्रारंभ करने सम्बन्धी स्वीकृति के अलावा ग्राम रोजगार सहायक के मानदेय में दो गुनी वृद्धि की गई है। इससे होने वाले अतिरिक्त व्यय राशि 274.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति कैबिनेट ने प्रदान की है।
इनको भी मंजूरी
• अब दो करोड़ से कम शुल्क राशि संग्रहण वाले टोल प्लाजा पर महिला स्व सहायता समूह शुल्क राशि वसूल करेंगे।
• मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति 2023 का अनुमोदन किया गया। सभी विभागों को अपने वेतन मद से ट्रेनिंग के लिये एक प्रतिशत राशि रखनी होगी।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय...
गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को, गायन-वादन एवं नृत्य से गुरु की महानता के प्रति आदर प्रकट करेंगे प्रतिष्ठित कलाकार
भोपाल ''गुरु पूर्णिमा'' भारत की एक महान सांस्कृतिक परंपरा है, जो गुरु-शिष्य संबंध को आदर और श्रद्धा के साथ मनाने...
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा! ‘राहुल’ निकला फहीम, 40 हिंदू लड़कियों से अश्लील चैट
इंदौर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बीते दिन बुधवार को चिकित्सक नगर के होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को...
सीएम नितीश ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर...