भोपाल। प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिये मप्र सरकार लाड़ली बहना योजना शुरू करने जा रही है। इसका औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को किया। हालांकि जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के लिये था। बावजूद इसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां प्रतिद्वंदी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सरकार के कार्यकाल को याद करने से नहीं चूके।
भोर में उपजी इस योजना के लाभों को गिनाते हुए उन्होंने बहनों का जहां स्वयं को सगा भाई बताया। इसके बदले भाजपा के लिये महिलाओं से सरकार बनाने का सहयोग मांगा। इस दौरान यह बताने से नहीं चूके कि जब वह 15 महीने वह मुख्यमंत्री नहीं थे तब कमलनाथ जहां संबल योजना के तहत शुरू किये गये लाभ कम कर दिये थे। वहीं दूसरी ओर कन्यादान व निकाह योजना को बंद कर दिया था। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से मुट्ठी बंधवाकर यह संकल्प भी दिलवाया कि वह भविष्य में भाजपा का साथ देती रहेंगी। इसके पहले उन्होंने कविता मस्तेरिया का पंजीयन कर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।
चुनावी बैतरनी पार करने जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता
यह योजना भाजपा की चुनावी बैतरनी पार लगाऐगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुलासा यह कहते हुए किया कि योजना के फार्म भरवाने के लिये भाजपा कार्यकर्ता भी घर-घर जाएंगे। जबकि इसके पहले विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
You Might Also Like
गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! 1387 वाहनों पर एक साथ चला चालान का चाबुक
साहिबाबाद ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।...
एनडीए को कहा अलविदा, अब पारस किसके साथ करेंगे ‘सियासी सौदा’? दिया बड़ा बयान
पटना राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एनडीए ने...
नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों के विस्तार को नियंत्रित करने कार्य-योजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों के विस्तार को नियंत्रित करने कार्य-योजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सामाजिक और आर्थिक...
छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था की
रायपुर, देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति...