All Type Of Newsप्रशासनिकमध्य प्रदेशराज्य

शिवराज सरकार ने फिर लिया 2 हजार करोड़ कर्ज

मप्र पर तीन लाख करोड़ से अधिक का ऋण भार

भोपाल। मध्यप्रदेश पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। शिवराज सरकार एक बार फिर 2 हजार करोड़ रुपए लोन लेने जा रही है। ये कर्ज 10 साल के लिए सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से ले रही है। 30 मई को सरकार के खाते में पैसे आ जाएंगे। बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में सरकार ने कर्ज लिया था।
वित्त विभाग ने 2 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार ने ये लोन लेने के पीछे आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने की वजह बताई है। इससे पहले लिए गए लोन में भी यही बात कही गई थी। बता दें कि अभी सरकार पर करीब 3 लाख का करोड़ से ज्यादा का कर्ज है।

5 माह में 7 बार लिया कर्ज

  • 31 जनवरी को सरकार ने 2 हजार करोड़ कर्ज लिया था।
  • 4 फरवरी को 3 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था।
  • 14 फरवरी को भी 3 हजार करोड़ का कर्ज लिया था।
  • 28 फरवरी को तीन हजार करोड़ कर्ज लिया था।
  • 6 मार्च को भी तीन हजार करोड़ रुपए कर्ज था।
  • 23 मार्च को भी चार हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था।
  • 29 मार्च को एक हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था।
admin
the authoradmin