जबलपुर
जबलपुर शहर में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दुराचार किया और बाद में 14 लाख रुपये लेकर भी गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब शातिर व्यक्ति का पता नहीं लगा तो महिला प्रोफेसर ने पुलिस में शिकायत दी। आरोपित को कोतवाली पुलिस ने मैहर से गिरफ्तार किया।
कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि 42 वर्षीय महिला सहायक प्राध्यापक ने शादी का विज्ञापन दिया था। विज्ञापन को देखकर मैहर निवासी सुशील कुमार मौर्य ने महिला से संपर्क किया। सुशील ने सहायक प्राध्यापक को बताया सेना में नौकरी करने की जानकारी देते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा। इस दौरान सुशील और महिला के बीच फोन बातचीत शुरू हो गई। दोनों मुलाकात के लिए राजी हो गए। सुशील ने महिला को जबलपुर में मिलने के लिए बुलाया। आरोपित ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर महिला को लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित पारस पैलेस होटल ले गया। जहां शादी का झांसा देकर सुशील ने उसके साथ दुराचार किया। उस समय दोनों वापस अपने-अपने घर लौट गए।
बातचीत का दौर जारी रहा इस बीच सुशील ने पीड़ित महिला को भरोसे में लेकर बताया कि वह बिलेहरी में एक प्लाट लेना चाह रहा है। उस प्लाट की कुल कीमत 40 लाख रुपये है, उसने बताया कि उसके पास 26 लाख रुपए है, लेकिन 14 लाख रुपयों की आवश्यकता है। यदि वह यह रकम देती है, तो वह प्लॉट ले लेगा और विवाह के बाद दोनों वहीं रहेंगे। असिस्टेन्ट प्रोफेसर फिर से उसकी बातों में आ गई और रकम उसे दे दी। इसके बाद सुशील ने फोन बंद किया और चंपत हो गया। महिला ने कई बार सम्पर्क का प्रयास किया, लेकिन जब सुशील का पता नहीं चला, तो मामले की रिपोर्ट लार्डगंज थाने में दर्ज कराई।
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि सुशील इतना शातिर था कि उसने महिला को न तो अपनी तस्वीर दी थी और न ही सही पता बताया था। इतना ही नहीं वह जो फोन उपयोग कर रहा था, उसकी सिम भी फर्जी आईडी पर ली गई थी। लेकिन वह पुलिस से बच नहीं सका। पुलिस को जैसे ही जानकारी लगी कि वह मैहर का रहने वाला है, टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि सुशील पूर्व से विवाहित है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
You Might Also Like
पारदर्शिता, ईमानदारी और नवाचार से मजबूत होगा सहकारी आंदोलन : मंत्री सारंग
भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि पारदर्शिता, ईमानदारी और नवाचार के जरिए सहकारी आंदोलन को मजबूत...
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग 4 जुलाई को करेगा जनसुनवाई
भोपाल प्रदेश की पिछड़े वर्ग की जातियों को केन्द्र की सूची में शामिल करने के संबंध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग...
प्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता, 3 हजार सीटें,16 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर निर्णय बाकी
भोपाल केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन, नई दिल्ली ने मध्य प्रदेश के 7 सरकारी...
राजस्व प्रकरणों का रिकॉर्ड निराकरण
विशेष समाचार CM यादव की पहल पर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये प्रदेश में 2 चरणों में राजस्व...