दिल्ली की रेड लाइन मेट्रों पर सुबह से सेवाएं प्रभावित, केबल चोरी के कारण लगा ब्रेक

नई दिल्ली
दिल्ली की रेड लाइन मेट्रों पर सुबह से सेवाएं प्रभावित हैं। इसकी वजह है केबल चोरी की घटना। केबल चोरी की घटनाओं के कारण यात्रियों को बार-बार असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसपर डीएमआरसी ने खेद जताया है। डीएमआरसी बार-बार इस तरह की होने वाली समस्याओं को हल करने के लिए कानूनी मशीनरी के संपर्क में है। नॉन पीक आवर्स के दौरान प्रभावित खंड की मरम्मत करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो आज रात यात्री सेवाएं समाप्त होने के बाद मरम्मत का काम शुरू होगा।
डीएमआरसी ने एक्स पर दी सूचना
डीएमआरसी ने 13 मार्च को यात्रियों को शाहदरा से सीलमपुर तक रेड लाइन पर सेवाओं में देरी की सूचना दी है। इसमें कहा गया है कि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीएमआरसी ने बताया, 'रेड लाइन अपडेट। शाहदरा से सीलमपुर तक सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है।'
होली पर बदला मेट्रो का समय
दूसरी ओर, 11 मार्च को डीएमआरसी ने बताया कि होली के मौके पर 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। डीएमआरसी ने कहा कि इसके बाद (दोपहर 2.30 बजे के बाद) सभी लाइन पर सामान्य सेवाएं शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो ने कहा, 'होली त्योहार के दिन 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइन पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी।' डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सभी लाइन पर टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और इसके बाद सामान्य दिन की तरह जारी रहेंगी।
You Might Also Like
आज मैंने आशा किरण के बच्चों के साथ होली मनाई और यह बहुत अच्छा अनुभव रहा, बच्चे बहुत खुश नजर आए: दिल्ली सीएम
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर होम पहुंचीं। सीएम ने शेल्टर होम...
बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन की अनुमानित लागत 1.31 लाख करोड़ रुपये होगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया
नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में बताया कि बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन की अनुमानित लागत 1.31...
एक परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
चेन्नई अन्ना नगर में आज सुबह एक परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर दी। मरने वालों...
पत्नी गई इम्तिहान देने, इधर पति ने रचाई साली संग शादी, पत्नी से वीडियो कॉल पर कही ये गंदी बात
अकोला पति, पत्नी और प्रेम संबंधों पर आधारित कई फिल्में आपने देखी होंगी, लेकिन ऐसे मामले असल जिंदगी में भी...