कौशांबी
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर तीन लोगों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता, बेटी और दामाद शामिल है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वहीं 3 लोगों की हत्या के बाद कई घरों में आग भी लगाई गई है। बवाल की आशंका पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। घटना किस लिए हुई है अभी जानकारी नहीं मिल पा रही है। हत्या के बाद ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस भीड़ को नही कंट्रोल कर पा रही है।
कौशांबी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हररायपुर की है। जहां पासी बिरादरी के ससुर, बेटी और दामाद की हत्या कर दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक बेटी गर्भवती भी थी। तीन की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घरों में आगजनी भी कर दी है। घटना की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को कंट्रोल करने में जुटी हुई है।
You Might Also Like
भाजपा ने अभी तक हर वर्ग के लोगों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है, कब होगी भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा?
प्रयागराज भाजपा ने संगठन पर्व के तहत दिसंबर में बूथ और मंडल अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया पूरी की। इसकी सूची...
अभिलेख खुर्द-बुर्द मामले में आरोपित बनाए गए सपा नेता आजम खां त्नी, बेटे और बहन की अंतरिम जमानत बढ़ी
रामपुर शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख खुर्द-बुर्द मामले में आरोपित बनाए गए सपा नेता आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद...
फरीदाबाद से गिरफ्तार अयोध्या के रहने वाले अब्दुल रहमान के ISIS से जुड़ने का हुआ खुलासा, राम मंदिर पर हमले की थी योजना
लखनऊ हरियाणा के फरीदाबाद जिले से गिरफ्तार अयोध्या के रहने वाले अब्दुल रहमान के ISIS से जुड़ने का खुलासा हुआ...
विधायक केतकी सिंह ने हैरान कर देने वाला दिया बयान, अस्पताल में मुसलमानों के लिए हो अलग वार्ड, सीएम योगी से की मांग
बलिया विधानसभा सदन में भोजपुरी में बोलने वाली बलिया के बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने एक हैरान कर देने वाला...