मुंबई
मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से सपा विधायक एवं महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि इंडिया एलायंस का हिस्सा होने के नाते मैंने 12 सीटें चुनाव लड़ने के लिए मांगी है।
पत्रकारों से बात करते हुए अबू आजमी ने कहा कि अखिलेश यादव इंडिया एलायंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, वो जम्मू-कश्मीर में भी गए थे। अगर हम इंडिया एलायंस का हिस्सा हैं, तो जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए। दरअसल, मैने सुना है कि कांग्रेस पार्टी कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करने जा रही है, इसलिए मैने सोचा कि कहीं वही सीटें शामिल हुईं, जिसको हमने मांगा है, तो हमारे कार्यकर्ताओं को लगेगा कि एलायंस टूट गया। इसलिए मैंने कहा कि हमे साथ में लेकर सीटों की घोषणा कीजिए।
उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी की जो मीटिंग हुई थी, उसमें हमने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 12 सीटों को मांगी है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि 12 के 12 सीटें मिलना जरूरी है।
बता दे कि निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से प्रदेश में सीटों के बंटवारे की कवायद शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।
महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। इसके अलावा प्रदेश में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
You Might Also Like
श्रमिकों के सम्पूर्ण कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध- श्रम मंत्री पटेल
श्रमिकों के सम्पूर्ण कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध- श्रम मंत्री पटेल प्रदेश में श्रम विभाग ने प्राप्त की विशेष उपलब्धियाँ...
मध्य प्रदेश अपनी आवश्यकता की 50 फीसदी बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से करेगा
भोपाल मध्य प्रदेश अपनी आवश्यकता की 50 फीसदी बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से करेगा। वर्ष 2030 तक लगभग 40...
2035 तक 3.84 मिलियन श्रमिकों की कमी से जूझेगा जापान : रिपोर्ट
टोक्यो एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जापान को 2035 तक 3.84 मिलियन श्रमिकों की कमी का...
रबी के लिए किसानों को समय से मिलें उत्तम उर्वरक और बीज : एपीसी सुलेमान
रबी के लिए किसानों को समय से मिलें उत्तम उर्वरक और बीज : एपीसी सुलेमान प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त...