हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव का इस्तीफा स्वीकार

चंडीगढ़
हरियाणा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह का इस्तीफा हाल में ही लिया गया था, जिसे शनिवार को स्वीकार कर लिया गया है।
अभिमन्यु सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उनके पीए और पीएस के रूप में काम कर रहे थे। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन होने के बाद उन्हें पदोन्नति देकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी बनाया गया था। अभिमन्यु सिंह यादव रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
You Might Also Like
जो कुछ हुआ उसका रिकार्ड बहुत स्पष्ट है, युद्ध विराम दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत के बाद हुआ था: जयशंकर
नई दिल्ली / वाशिंगटन पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस दौरान...
सरकार ने हाई कोर्ट को बताया दिशा सालियान की मौत में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं, CBI जांच की याचिका का विरोध
मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि दिशा सालियान (28) की मौत में किसी भी तरह के...
रोड पर खुद की गलती से मरने वालों के लिए भुगतान करने बाध्य नहीं बीमा कंपनियां: SC
नई दिल्ली रफ्तार के शौकीनों और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...
अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ भक्तों का पहला जत्था, आज पहला ग्रुप करेगा बाबा बर्फानी का दर्शन
जम्मू जय बाबा भोलेनाथ के जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा 2025 का पहला जत्था बुधवार सुबह पवित्र गुफा के लिए...