इंदौर
एमपी के इंदौर शहर में देश में आपात स्थिति के साथ ही 8 मई को रेडक्रॉस डे होने पर शासन से मिले निर्देश के बाद एमवायएच सहित इंदौर शहर के 253 अस्पतालों की छत पर रेडक्रॉस की प्रतिकृति बनाई गई। 8 मई को रेडक्रॉस डे मनाया जाता है। वहीं फिलहाल आपात स्थिति को देखते हुए यह निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कलेक्टर की तरफ से यह निर्देश प्राप्त हुए, जिसके बाद सभी अस्पतालों को सूचना दी गई।
क्यों बनाया जाता है रेडक्रॉस का साइन
अस्पतालों की छत पर रेडक्रॉस का साइन इसलिए बनाया जाता है ताकि यह स्पष्ट रूप से दर्शाया जा सके कि यह एक स्वास्थ्य सुविधा है। इसका उद्देश्य केवल घायलों का इलाज करना है। रेडक्रॉस का साइन एक अंतरराष्ट्रीय प्रतीक है जिसे जिनेवा संधियों के तहत मान्यता प्राप्त है। हवाई सेनाओं को सूचित करता है कि यहां केवल चिकित्सा कार्य हो रहे हैं।
प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध हो चुकी है मॉकड्रिल
प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी इंदौर में मॉकड्रिल व ब्लैक आउट हो चुका है। इतिहासकार जफर अंसारी ने बताया कि प्रथम विश्व युद्ध व द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह हुआ था। इसके बाद आजादी के बाद हुए दो युद्धों के दौरान भी ब्लैक आउट व मॉकड्रिल किया गया था।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान महाराजा बड़वानी को फ्रांस एंबुलेंस कोर में पोस्ट किया गया था। इंदौर में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिल संचालकों व साहूकारों ने बड़ी सहायता भेजी थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1943 में ब्लैक आउट हुआ था व मॉकड्रिल भी हुई थी। उस दौरान महाराजा यशवंत राव होलकर ने इसे आयोजित कराई थी। रियासत के अंदर हवाई हमले, युद्ध से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया था।
You Might Also Like
रतलाम रेल मंडल ने कर्मचारी के रिटायरमेंट के दिन ही 8 लाख 87 हजार की रिकवरी निकाल दी
रतलाम किसी शासकीय कर्मचारी को रिटायर होने पर उनके जीवन भर की कमाई जिसमें ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड की राशि...
राजधानी भोपाल को भी जल्द मिलेगी बड़ी सौगात… पीएम मोदी ने इंदौर में शुरू की मध्य प्रदेश की पहली मेट्रो
भोपाल 31 मई शनिवार से इंदौर में पहली मेट्रो चल पड़ी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल से इसका ऑनलाइन उद्घाटन...
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 16 जून को मनाया जाएगा स्थापना दिवस
भोपाल म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा कंपनी के स्थापना दिवस के अवसर पर 16 जून को कंपनी मुख्यालय...
बिजली कंपनी का उपाय ऐप हुआ अपग्रेड
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले...