राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश से साफ हो रही है

पटना
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी मतदान के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश की राजनीति में 'फ्रॉडिज्म युग' का प्रणेता बताया। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा नेता सिन्हा ने कहा, "देश की राजनीति में अगर 'फ्रॉडिज्म युग' कोई लाया है, तो उनका नाम अरविंद केजरीवाल है।"
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता को न तो संविधान में विश्वास है और न ही वे संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं। वह जब चुनाव जीतेंगे तो अपने अहंकार में अपने यश की गाथा गाएंगे, और जब हारेंगे तो संवैधानिक संस्थाओं को कलंकित और बदनाम करेंगे। ऐसे लोग राष्ट्र के हितैषी नहीं होते, पंजाब इसका उदाहरण है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश से साफ हो रही है। बिहार में भी भय लगा हुआ है। उन्होंने कहा, "बिहार की जनता मन-मिजाज बना चुकी है। जो लोग 'बिहारी' शब्द को बदनाम करने का काम कर रहे हैं, वे जनता को भ्रमित नहीं कर सकते।"
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी बुधवार को एक महीने में दूसरी बार बिहार पहुंचे हैं। यहां पटना में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगलाल चौधरी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष पर जोरदार निशाना साधा। राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनके नेतृत्व के साथ चलने के लिए संकल्पित है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में विकास कार्यों की गति डबल इंजन सरकार के कारण तेज हुई है।
You Might Also Like
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा- हर हिस्से से 50 किमी पर सुनिश्चित होगी फोरलेन की पहुंच
पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार हाईवे विजन-2030 को धरातल पर उतरना हमारी...
बिहार विधानसभा चुनाव पर दिल्ली चुनाव का कोई असर नहीं पड़ेगा :लालू यादव
पटना बिहार (Bihar) में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सियासी गलियारों में बिहार चुनाव को...
झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर कल सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित
झारखंड झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी यानी कल शुक्रवार को राज्य सरकार के अधीन सभी सरकारी...
आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद, दोनों की अप्रैल महीने में थी शादी, घर में चल रही थी शादी की तैयारी
हजारीबाग जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हुए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए। कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और...