रांची का सुधरेगा ट्रैफिक सिस्टम, कोलकाता की तरह बनेगा स्वतंत्र; क्या-क्या होंगे बदलाव

रांची
रांची में ट्रैफिक सिस्टम के सुधार के लिए कोलकाता की ट्रैफिक पुलिस के तर्ज पर सिस्टम डेवलप करने की योजना है। रांची में ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव करने की योजना पर काम करने के लिए आईजी मानवाधिकार अखिलेश झा, डीआईजी जैप सुनील भास्कर व रांची के ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन को रिसर्च के लिए कोलकाता भेजा गया था। कोलकाता से लौटने के बाद टीम ने रिसर्च पर अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को दी है।
कोलकाता की ट्रैफिक व्यवस्था पर रिसर्च कर लौटी टीम ने रांची में ट्रैफिक एसपी के पद को कानून व्यवस्था से बिल्कुल अलग कर स्वतंत्र करने का प्रस्ताव रखा है। अबतक रांची ट्रैफिक एसपी का पद रांची एसएसपी के अधीन का पद रहा है। लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस व उसके कर्मियों को स्वतंत्र यूनिट की तरह बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, ताकि ट्रैफिक में तैनात जवानों को भी दूसरी ड्यूटी में तैनात न किया जाए।
ट्रैफिक डीएसपी के दो व चार नए थाने खोलने का प्रस्ताव
रांची में ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए चार थाने खोलने का प्रस्ताव है। इसके अलावा ट्रैफिक एसपी के दो पदों को बढ़ाकर दो नए पदों के सृजन का भी प्रस्ताव है। वर्तमान में रांची में चार ट्रैफिक थाने कोतवाली, लालपुर, गोंदा व जगन्नाथपुर हैं।
इलाके को बांटकर जिम्मेदारी तय करने का सुझाव
कोलकाता में ट्रैफिक सिस्टम को बीट में बांटा गया है। वहीं बीट के अंदर अलग-अलग सेक्शन व उसके प्रभार में पदाधिकारी होते हैं। उन इलाकों में ट्रैफिक के बेहतर संचालन की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी की होती है। रांची में भी इसी योजना पर काम करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
You Might Also Like
तेजस्वी यादव का नीतीश पर बड़ा वार, कहा- ‘चिट मिनिस्टर’
पटना बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' में भाषा की सारी सीमाएं टूट गईं। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की...
बिहार चुनाव से पहले NDA में दरार! चिराग पासवान की नई मांग से बिगड़े समीकरण
पटना बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही NDA के भीतर सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है।...
CM हेमंत का बिहार दौरा: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में देंगे साथ, करेंगे जनसभा को संबोधित
रांची 17 अगस्त से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोट अधिकार यात्रा की शुरूआत की थी। कल राहुल...
झारखंड में खुलने वाला 2200-बेड का किडनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मिलेगा सभी आधुनिक इलाज
रांची झारखंड के रांची में 2200 बेड का विश्व-स्तरीय किडनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा। स्वास्थ्य, आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री...