जयपुर
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की नारेबाजी व हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
सुबह प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने विधायक मदन दिलावर के निलंबन और अन्य मुद्दों को उठाना चाहा।
कुछ नारेबाजी हुई लेकिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने उन्हें शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाने की अनुमति देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सदन व्यवस्थित हुआ।
शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर के निलंबन का मुद्दा उठाया। दिलावर और बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को 24 जुलाई को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।
राठौड़ ने कहा कि दिलावर ने ऐसा कोई कृत्य नहीं किया कि उसे निलंबित किया गया। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सदन में बहस की भी मांग की। उन्होंने 24 जुलाई की घटना का भी जिक्र किया जब राजेंद्र गुढ़ा ने कथित ‘लाल डायरी’ लहराई थी और उसे सदन में रखना चाहा था।
इस पर कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया, जिसके चलते स्पीकर को सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा।
सदन के दुबारा बैठने पर भी भाजपा के विधायकों ने नारेबाजी जारी रखी। सदन में कार्यवाही चलती रही। कुछ अधिसूचनाएं व प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखे गए। उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कार्य मंत्रणा समिति का प्रतिवेदन रखा।
अध्यक्ष जोशी ने आसन के सामने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से सीटों पर लौटने की अपील की लेकिन वे नहीं माने तो 1.02 बजे सदन की कार्यवाही एक बार फिर आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।
You Might Also Like
विंध्य की वादियों से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
विंध्य की वादियों से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : उप मुख्यमंत्री शुक्ल मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र निवेशकों...
चिदंबरम का बयान: पहलगाम हमले में पाक भूमिका के कोई पुख्ता सबूत नहीं
नई दिल्ली वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार की नीति पर...
धर्मांतरण में सोशल मीडिया की भूमिका: ‘रिवर्ट’ आईडी पर पुलिस की नजर
आगरा अवैध धर्मांतरण कराने के बाद युवक और युवतियों को इंस्टाग्राम और फेसबुक के ग्रुप से जोड़ दिया जाता था।...
डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मौलाना साजिद के खिलाफ FIR दर्ज
लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर के पहनावे पर अशोभनीय टिप्पणी करने...