मध्य प्रदेश

प्रदेश आज जबलपुर, शहडोल, रीवा संभागों में बारिश के आसार

6Views

भोपाल
 अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। 15 फरवरी से फिर बादल छाने और बौछार के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ से पूर्व मंध्य प्रदेश और जबलपुर संभाग में बारिश की संभावना है।   हालांकि  14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। 15 फरवरी के बाद  जबलपुर, शहडोल, रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश भी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 15 फरवरी से फिर बादल छा सकते है और जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बौछारें भी पड़ सकती है।  वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हो गया है,जिसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस बदलाव के कारण हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है, जिससे 16-17 फरवरी के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट को दौर शुरू हो जाएगा। मंगलवार को पूर्व मध्य प्रदेश में रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस खजुराहों और नौगांव में दर्ज किया गया है। खजुराहों में शीतलहर का असर रहा और भोपाल-उज्जैन संभागों के न्यूनतम काफी बढ़े और रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और इंदौर संभागों में तापमान सामान्य से कम रहा।  15 के बाद तापमान में फिर परिवर्तन होगा और मार्च माह में दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का असर शुरू होगा।  पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत हैं, इसके असर से हवाओं का रूख बदलने से साेमवार से तापमान में बढ़ाेतरी की संभावना है। 17 फरवरी को फिर एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज गड़बड़ा सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

जानें सभी राज्यों का हाल

  •     मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज 15 और 16 फरवरी को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के चलते मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
  •     केरल और दक्षिण तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।15 से 16 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।
  •     18 फरवरी को बिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है।दिल्‍ली-एनसीआर के इलाकों में बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
  •     पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 फरवरी को झारखंड में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।
  •     स्काईमेट वेदर के अनुसार, 15 फरवरी को मप्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के साथ दक्षिण पूर्व प्रदेश के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

 

admin
the authoradmin