पंजाब पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए लखबीर लंडा Gang के 2 साथी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

रूपनगर
पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएएस नगर (रूपनगर) पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए कनाडा स्थित लखबीर लंडा और अमेरिका स्थित गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल के 2 साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजयपाल और शरण उर्फ सन्नी के रूप में हुई है।
इस बारे पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 अवैध हथियारों सहित 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सन्नी लंडा गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर था। वह मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई करता था। पंजाब पुलिस की टीमें खरीद और आपूर्ति श्रृंखला की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं ताकि नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
You Might Also Like
मोदी सरकार ने भारत की चिप बनाने की महत्वाकांक्षाओं को दिया बढ़ावा, यूपी के जेवर में बनेगा मेगा सेमीकंडक्टर प्लांट
नई दिल्ली भारत में अब वो दिन दूर नहीं जब भारतीय फोन और लैपटॉप अपने ही देश में सस्ते दामों...
भारत सरकार ने प्रोपेगेंडा फैलाने वाले ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया एकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया
नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान की मदद करने वाले चीन के खिलाफ पहला बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने...
प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 1 जून से 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर लगाया बैन
हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में...
जयशंकर अब बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे, भारत-पाक तनाव के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।...