प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी ! कांग्रेस ने अंतिम क्षण में बदली रणनीति

रायबरेली
रायबरेली से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय हो चुका है। पार्टी के उच्चस्तरीय संगठन में इस पर चर्चा हो चुकी है। उम्मीद है कि 15 अप्रैल के बाद उनके नाम की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही रायबरेली में एक बड़ी रैली करने की तैयारी भी चल रही है।
रायबरेली से गांधी परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है। यहां से कई सदस्य लोकसभा पहुंच चुके हैं। इंदिरा गांधी इस सीट से दो बार सांसद रहीं, जबकि सोनिया गांधी इस सीट से चार बार संसद पहुंचीं। स्वास्थ्य कारणों के चलते इस बार सोनिया गांधी ने राज्यसभा का रुख कर लिया। वह राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। इसके बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि अब रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा। पार्टी का जिला संगठन और समर्थक प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने की मांग करते रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली तक पहुंचे और अपनी बात रखी।
उम्मीदवारी को लेकर स्थिति अब साफ
रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर अब स्थिति लगभग साफ हो रही है। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। संगठन के उच्च पदाधिकारी ने प्रियंका को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने की बात रखी। सूत्रों का दावा है कि अब पार्टी इसके लिए तैयार हो गई है। बताया जाता है कि 15 अप्रैल के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आएगी और इसमें उनके नाम की घोषणा हो जाएगी।
जिला संगठन ने भी जताई उम्मीद
एचटी मीडिया के खबर के अनुसार, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि पार्टी संगठन प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने के लिए बाकायदा प्रस्ताव पास कर भेज चुका है। कार्यकर्ताओं तक को उम्मीद है कि वह यहां से चुनाव लड़ेंगी।
You Might Also Like
डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से यूएस डॉलर में लगातार गिरावट
वाशिंगटन दुनिया की सबसे शक्तिशाली करेंसी यूएस डॉलर जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से...
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पंडित जी वैष्णो ढाबा के संचालक सनव्वर , बेटा आदिल, जुबैर और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मुजफ्फरनगर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित ‘पंडित जी शुद्ध वैष्णो भोजनालय’ (ढाबा) पर धार्मिक पहचान के नाम पर कथित अपमानजनक व्यवहार...
PM मोदी घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए गए, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
अक्करा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर...
राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली वित्त...