प्रियंका गांधी चुनाव के दौरान मनोरंजन के लिए मध्य प्रदेश आती हैं : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान फिल्मी चरित्रों से उनकी तुलना करने की आलोचना करते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश में मनोरंजन और लोकतंत्र एवं लोगों का अपमान करने आती हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जाने से पहले चौहान ने सीहोर जिले के जैत में अपने पैतृक आवास पर कहा, ''कांग्रेस तो गंभीर है ही नहीं। मैं प्रियंका गांधी से सवाल करना चाहता हूं कि क्या फिल्मों में एक्टिंग करना यहां मुद्दा है?, क्या जय और वीरू चुनाव का मुद्दा है?, क्या मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के नाम पर फिल्म बन जाए ये मुद्दा है? अरे मजाक बना दिया चुनाव का। ये लोकतंत्र का अपमान है, जनता का अपमान है।''
चौहान ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रिंयका की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा, ''वो (प्रिंयका गांधी) गंभीर है ही नहीं। वो चुनाव को, लोकतंत्र को, जनता को मनोरंजन समझती हैं, इसलिए मनोरंजन करने आईं हैं। ये तो उनकी सोच का घटियापन है। गंभीर मुद्दों पर बात करो ना। मुख्यमंत्री एक्टिंग करने जाएं, इस पर चुनाव लड़ोगे क्या?''
दतिया विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने चौहान पर कटाक्ष करते हुए उन्हें विश्व प्रसिद्ध अभिनेता करार दिया था और कहा था कि वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को मात दे सकते हैं। लेकिन जब भी कोई काम के बारे में बात करता है तो वह असरानी (कॉमेडियन) की तरह व्यवहार करने लगते हैं।
प्रियंका ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी इस बात को दोहराते रहते हैं कि ''उन्होंने (विपक्ष) मुझे इतनी गालियां दीं।'' क्या आपने सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ देखी है जिसमें वह शुरू से आखिर तक रोते रहे थे? उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा था, ”मैं कहती हूं, आइए मोदी जी पर भी इसी नाम से एक फिल्म बनाएं।”
चौहान ने युवाओं के बेहतर भविष्य, समाज के कल्याण और प्रदेश की प्रगति के लिए मतदान करने की अपील की। कांग्रेस ने चौहान को टक्कर देने के लिए बुधनी सीट से टीवी अभिनेता विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है।
अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि वे (कांग्रेस नेता) हार को भांपकर बौखला गए हैं और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके घरों पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया, ''वे दारू और बकरियां बांट रहे हैं और हम पर (भाजपा) आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''वो (कांग्रेस नेता) जानते हैं कि वो हार रहे हैं। इसलिए हार की भूमिका बनाना उन्होंने शुरू कर दिया है।''
You Might Also Like
HC का कड़ा रुख: पतंजलि के डाबर-विरोधी विज्ञापन पर लगी रोक
नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को...
AAP बिहार में लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल का ऐलान- अब किसी पार्टी से गठबंधन नहीं…
पटना आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और...
राजधानी दिल्ली में यौन सुख की चाह में युवती ने योनी में मॉइस्चराइजर की पूरी बोतल डाल ली, फिर आई आफत ……
नई दिल्ली यौन जिज्ञासा के कारण 27 साल की युवती ने बोतल को निजी अंग में डाला था, जो प्राइवेट...
तीर्थयात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार की तारीफ की, अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था रवाना
जम्मू 36 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था गुरुवार को जम्मू से घाटी...