राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के सम्मान
रांची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी शुक्रवार को झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईसीएआर-राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान (एनआईएसए) के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा, द्वितीयक कृषि में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की क्षमता है।
"द्वितीयक कृषि में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की क्षमता है"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि द्वितीयक कृषि (सेकेंडरी एग्रीकल्चर) ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकती है और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से अपशिष्ट को संपदा में बदलने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आईसीएआर को किसानों की आय बढ़ाने के इस लक्ष्य की दिशा में काम करना चाहिए।'' भारतीय लाख की निर्यात क्षमता पर प्रकाश डालते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि देश के कुल लाख उत्पादन में झारखंड की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा, ‘‘भारत के कुल उत्पादन का 50 प्रतिशत से अधिक लाख उत्पादन झारखंड में होता है। भारत में लाख का उत्पादन मुख्य रूप से जनजातीय समाज द्वारा किया जाता है। यह जनजातीय समाज की आय का एक महत्वपूर्ण साधन है।''
"यहां के लोगों से मुझे बहुत स्नेह मिलता है"
मुर्मू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना उनके लिए तीर्थयात्रा जैसा लगता है। उनका कहना था, ‘‘मेरा झारखंड से विशेष लगाव है। भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र धरती झारखंड आना मेरे लिए तीर्थ यात्रा के समान है। यहां के लोगों से मुझे बहुत स्नेह मिलता है। राज्यपाल के तौर पर मैंने कई वर्ष यहां जनसेवा का कार्य किया है।'' इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संजय सेठ मौजूद थे।
You Might Also Like
जहानाबाद के आलमपुर गांव के पास श्रम विभाग की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद डाला, लोगों ने चालक को बनाया बंधक
जहानाबाद बिहार में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, और इस बार एक दर्दनाक घटना ने सबको...
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में गिरी BSF जवानों की बस, तीन जवान बलिदान, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रीनगर जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस...
अमित शाह ने कहा- झारखंड बीजेपी परिवर्तन यात्रा शुरू, ये यात्रा गांवों तक पहुंचेगी और बदलाव का संदेश देगी
साहिबगंज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज में कहा कि आज झारखंड बीजेपी अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही...
भाजपा के सदस्यता अभियान में मात्र 18 दिनों में 4 करोड़ का आकंड़ा किया पार,हासिल की नई उपलब्धि
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यता अभियान 2024 ने शुक्रवार को एक नया मील का पत्थर हासिल किया,...