मुंबई
देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। मुंबई में आज पांचवे चरण में वोटिंग जारी है। सोमवार सुबह से ही बॉलीवुड सितारे पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर, धर्मेंद्र, सलीम खान सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। अब एक्टर रणवीर सिंह भी वोट डालने पहुंचे। उनके साथ प्रेग्नेंट बीवी दीपिका पादुकोण भी नजर आईं, जो भीड़ में बेबी बंप को प्रोटेक्ट करती दिखीं। उनके इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोपहर करीब 1 बजे पोलिंग बूथ पर पहुंचे। दोनों ने सफेद रंग के कपड़ों की ट्यूनिंग की। पहली बार दीपिका का बेबी बंप साफ-साफ दिखा। मालूम हो कि दीपिका सितंबर महीने में यानी चार महीने बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वोट डालने के बाद जैसे ही रणवीर और दीपिका पोलिंग बूथ के बाहर निकले, पपाराजी और उन्हें चाहने वालों की भीड़ जुट गई। ऐसे में रणवीर अपनी बीवी को बचाते हुए कार में बैठाते नजर आए।
You Might Also Like
अब पूरे कपड़ों में कहर ढा रहीं श्वेता तिवारी, मैक्सी ड्रेस पहन विदेश में लूटी महफिल
श्वेता तिवारी अब भले ही टीवी पर कम नजर आती हैं, लेकिन उनका स्टाइल अक्सर ही लाइमलाइट बटोर लेता है।...
कुनाल करण कपूर के साथ तेनाली रामा के सेट पर धमाल मचाते हैं कृष्णा भारद्वाज
मुंबई, सोनी सब के शो ‘तेनाली रामा ’ में तेनाली रामा का किरदार निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि...
रणवीर सिंह का अगला धमाका, महबूब स्टूडियो में शूटिंग पर दिखी हाई सिक्योरिटी!
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में महबूब स्टूडियो में हाई सिक्योरिटी में शूटिंग करते हुए देखा...
‘वॉर 2’ के प्रमोशन में एक-दूसरे से दूर रहेंगे ऋतिक और एनटीआर!
मुंबई, यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की फिल्म 'वॉर 2' के प्रचार में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक-दूसरे से अलग...