इखुलासा, डेस्क। ग्रहों का दोष हमारे जीवन पर विपरीत प्रभाव डालता है। इससे बचने के लिए ज्योतिष विशेषज्ञ कई तरह के अनुष्ठान की सलाह देते है। आर्थिक परेशानियों के बीच इन पर अमल करना जहां काफी मुश्किल होता है, वही आधुनिक दिनचर्या के चलते इनका पालन भी नियम पूर्वक नही हो पाता है। बावजूद इसके यह जानकर आश्चर्य होगा कि जानवरों को भोजन कराने से ग्रहों की पीड़ा भी दूर होती हैं और कुंडली में शुभ योग बनते हुए जीवन की परेशानियों का अंत होता हैं। क्योंकि किसी जीव का पेट भरना सबसे उत्तम माना जाता हैं। इस काम से आप निमित्त बनते हुए ईश्वर के प्रतिनिधि बनकर सभी का पेट भर रहे होते हैं। इसके महत्व को समझते हुए ही हमारी सनातन व्यवस्था में न केवल गाय और कुत्ता बल्कि चींटी और चिड़ियों को भी भोजन देने की परंपरा बनाई गई है।
आइये जानते है कि किसको भोजन देने से किस ग्रह के दोष शांत होते है और जीवन मे इससे क्या लाभ मिलता है।
किसी जरूरतमंद को गेहूं, घी या पका हुआ भोजन खिलाने से सूर्य की पीड़ा दूर होती है, पितृ-दोष शांत होने लगते हैं।
- गरीबों में चावल बांटने या पानी पिलाने से चंद्र की पीड़ा और मानसिक परेशानियां दूर होकर शांति मिलती है।
- लाल गाय को गुड़ खिलाने से मंगल दोष कम होते हैं। भाई, मित्र, और पार्टनर से सहयोग प्राप्त होता है।
- मूंग की दाल और हरी घास से बुध ग्रह से होने वाली परेशानियों से निजात पाई जा सकती है। बौद्धिक विकास और व्यापार में तरक्की भी मिल सकती है।
- चने की दाल गाय को खिलाने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है वैवाहिक जीवन में सुख आता है। शिक्षा और संतान के सुख में लाभ प्राप्त होगा।
- पशु-पक्षियों को ज्वार खिलाने से शुक्र ग्रह की पीड़ा दूर होती है। इसके साथ ही सौंदर्य, लग्जरी लाइफ, सुख-सुविधाएं और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।
- शनि का दोष दूर करने के लिए काली उर्द की दाल या फिर सरसों के तेल मिश्रित भोजन को कुत्तों को खिलाने से शनि के दोष दूर होते हैं और जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।
- कुंडली में यदि राहु की परेशानी हो तो पक्षियों को बाजरा डालना चाहिए या कुत्तों का संरक्षण करना चाहिए। कौओं और कुत्तों को ग्रास देने से शनि, राहु प्रसन्न होते हैं।
- केतु का दोष दूर करने के लिए मछलियों को सात प्रकार के अनाज (आटे) की गोलियां खिलाने से केतु सकारात्मक हो जाता है और आपके ऊपर स अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।
You Might Also Like
शिंगणापुर का चमत्कारी शनि मंदिर
भारत में सूर्यपुत्र शनिदेव के कई मंदिर हैं। उन्हीं में से एक प्रमुख है महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित...
9 अगस्त को रक्षाबंधन पर दुर्लभ महासंयोग, 95 साल बाद फिर दोहराएगा इतिहास
ग्वालियर भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा नौ अगस्त शनिवार को मनाया जायेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार...
बुधवार 06 अगस्त 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत
मेष राशि- वर्कप्लेस पर सीनियर्स का दबाव महसूस हो सकता है। किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश...
रक्षाबंधन के बाद पुरानी राखी का करें ये शुभ उपयोग
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा. अक्सर लोगों को एक कंफ्यूजन होता है कि रक्षाबंधन पर...