पटना
अपराधियों ने रायल ईंट भट्ठा संचालक को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। परिजनों ने बताया कि उनका अपहरण हत्या करने की नियत से किया गया था। इस घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वाहन चेकिंग से लेकर छापेमारी तक होने लगी। पुलिस की तत्परता से रायल ईंट भट्ठा संचालक को पुलिस ने सकुशल अपराधियों के चंगुल से छुड़ा लिया। मामला पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करौता का है। अपहृत शख्स रायल ईंट भट्ठा संचालक शिवहर निवासी चन्द्र किशोर सिंह हैं। पुलिस ने इस मामले मे छह अपराधियो को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
इस संबंध मे डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार राहुल रंजन और अपहृत चन्द्र किशोर सिंह के बीच 2023 से करीब अस्सी लाख से एक करोड़ रुपए का लेन-देन का विवाद चला आ रहा था। दोनों उस वक्त पार्टनरशीप पर ईंट भट्ठा संचालित कर रहे थे। इसी को लेकर राहुल रंजन ने अपने साथियो के साथ ईंट भट्ठा संचालक के अपहरण कर हत्या की योजना बना डाली। इसके बाद राहुल रंजन अपने एक दर्जन साथियो के साथ हथियार से लैस ईंट भट्ठा संचालक के पास पहुंचा और हथियार के बल पर उसका अपहरण कर विधिपुर गाँव स्थित गंगा के किनारे सुनसान क्षेत्र मे ले गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने जगह-जगह वाहन जांच पड़ताल शुरू कर दी। आनन फानन मे वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी 2 अभिषेक सिंह के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अपराधियों ने बदमाशो ने अपहृत चन्द्र किशोर सिंह को हत्या की नियत से गंगा किनारे मे रखे हुए है। पुलिस ने दबिश बनाया और विधिपुर स्थित गंगा के किनारे से अपहृत ईंट भट्ठा संचालक को सकुशल बरामद कर लिया। अपहृत चन्द्र किशोर सिंह वर्तमान मे सालिमपुर के करौटा मे रहते हैं। इस संबंध मे डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से एक करौटा का ही राहुल रंजन, विधिपुर के मोहन कुमार पांडे, टुल्लू कुमार, सूरज कुमार, दीपू कुमार और निकेश कुमार शामिल है। इन अपराधियों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामल्के में फरार अपराधियों की भी शिनाख्त कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 4 अगस्त को पेश होगा बजट
रांची झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कल यानी 1 अगस्त से शुरुआत हो रही है। यह मॉनसून सत्र 7...
बस्तर के गांव में पास्टर-पादरी बैन! आदिवासियों ने लगाए सख्त चेतावनी बोर्ड
भानुप्रतापपुर दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तार में बाद प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चढ़े सियासी पारे के बीच कांकेर...
सीएम हेमंत ने टाइगर जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि, ‘X’ पर साझा की भावुक पोस्ट
रांची आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती...
CM हेमंत सोरेन से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत...