अगरतला
त्रिपुरा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 तक 7000 हेक्टेयर भूमि पर पाम के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। एक मंत्री ने यह जानकारी दी। पाम के वृक्ष से बीज निकलते हैं जिससे तेल बनाया जाता है।
कृषि मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि अभी इस पूर्वोत्तर राज्य में 56.35 हेक्टेयर भूमि पर पाम के पौधे लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में इसका विस्तार करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और भारतीय ऑयल पाम अनुसंधान संस्थान द्वारा 2020 में 'डिजिटल मैपिंग' की गई।''
नाथ ने कहा, ‘‘उसमें से 7000 हेक्टेयर भूमि पर 2026-27 तक पाम के पौधे लगाए जाएंगे।''
उन्होंने बताया कि इसके लिए कृषि विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड और पतंजलि फूड प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
देश में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में पात तेल के सबसे बड़े उत्पादक राज्य हैं। नाथ ने बताया कि इंडोनेशिया, मलेशिया, नाइजीरिया, कंबोडिया और थाईलैंड जैसे देश दुनिया में 90 प्रतिशत पाम तेल का उत्पादन करते हैं।
100 एकड़ से अधिक में लगाए गए हैं पाम के पौधे
उन्होंने कहा कि गोदरेज एग्रोवेट ने भी आंध्र प्रदेश से ताड़ के पौधे लाए हैं और उन्हें 52.01 हेक्टेयर भूमि पर लगाया है. पतंजलि फूड प्राइवेट लिमिटेड ने भी 56.35 हेक्टेयर भूमि पर ताड़ के पौधे लगाए हैं. यह दावा करते हुए कि राज्य में पाम तेल की खेती की अच्छी संभावना है, मंत्री ने कहा कि राज्य ने पाम तेल की खेती पर प्रशिक्षण देने के लिए पहले ही 18 अधिकारियों को आंध्र प्रदेश भेजा है. उन्होंने कहा, "विभाग पहले ही 2123 किसानों को प्रशिक्षण दे चुका है. उनमें से 1076 ने बेहतर रिटर्न के लिए पाम तेल के पौधे उगाने में रुचि व्यक्त की है. ताड़ का पेड़ लगाने चार साल बाद उससे तेल निकाला जा सकता है और फिर उस पेड़ से किसान 30 साल तक तेल ले सकते हैं.
प्रमुख पाम तेल उत्पादक राज्य
उन्होंने कहा, "चूंकि पहाड़ी राज्य में पाम तेल की खेती की संभावना है, इसलिए कृषि विभाग संभावना तलाशने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. अगर योजना सफल रही, तो भविष्य में किसानों को फायदा होगा. प्रमुख तेल पाम उत्पादक राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं. नाथ ने कहा कि इंडोनेशिया, मलेशिया, नाइजीरिया, कंबोडिया और थाईलैंड जैसे देश दुनिया में 90 प्रतिशत पाम तेल का उत्पादन करते हैं.
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...