20 नवंबर को खेसारी लाल से लेकर अक्षरा सिंह तक ने धूमधाम से छठ का महापर्व मनाया

बिहार
छठ पूजा बिहार का बेहद खास और अहम त्योहार रहा है। इस बार यह त्योहार 17 नवंबर को शुरू हुआ और 20 नवंबर को खत्म। जहां फिल्म और टीवी स्टार्स ने सभी को छठ के पर्व की शुभकामनाएं दीं, वहीं भोजपुरी सितारों ने भी इसे धूमधाम से मनाया। छठ पूजा के लिए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने गांव छपरा पहुंचे और वहां विधि-विधान से पूजा की। वहीं अक्षरा सिंह ने भी परिवार के साथ छठ पूजा की, और मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
Rani Chatterjee से लेकर आम्रपाली तक, भोजपुरी सितारों ने सबको छठ पूजा की बधाइयां दीं। आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ अपने एक छठ गाने की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया और सूरज भगवान की कृपा हम सब पर हमेशा बनी रहे।'
रानी चटर्जी ने ऐसे मनाया छठ
रानी चटर्जी ने भी छठी का थाल हाथ में लिए और नाक से मांग तक सिंदूर भरे अपनी तस्वीर शेयर कर देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। छठ के महोत्सव पर वह मुंबई के कलवा में एक प्रोग्राम में भी शामिल हुईं। इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
अक्षरा सिंह की छठ पूजा
अक्षरा सिंह ने परिवार के साथ धूमधाम से छठ पूजा की और पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लिया। अक्षरा ने छठ पूजा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
छपरा पहुंचे खेसारी लाल यादव, ऐसे मनाया छठ
खेसारी लाल यादव अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर छठ पूजा मनाने गांव छपरा पहुंचे थे। खेसारी की छठ पूजा करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो उनके फैन क्लब ने शेयर किए हैं।
निरहुआ की छठ पूजा
निरहुआ ने भी छठ का पर्व मनाया और उनके कुछ वीडियो एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
छठ महापर्व में किस दिन क्या होता है?
मालूम को छठ का महापर्व 17 नवंबर से शुरू हुआ था, जिसमें उस दिन नहाय खाये, 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 20 नवंबर को उषा अर्घ्य था। उषा अर्घ्य में सूर्योदय के समत उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है।
You Might Also Like
अब पूरे कपड़ों में कहर ढा रहीं श्वेता तिवारी, मैक्सी ड्रेस पहन विदेश में लूटी महफिल
श्वेता तिवारी अब भले ही टीवी पर कम नजर आती हैं, लेकिन उनका स्टाइल अक्सर ही लाइमलाइट बटोर लेता है।...
कुनाल करण कपूर के साथ तेनाली रामा के सेट पर धमाल मचाते हैं कृष्णा भारद्वाज
मुंबई, सोनी सब के शो ‘तेनाली रामा ’ में तेनाली रामा का किरदार निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि...
रणवीर सिंह का अगला धमाका, महबूब स्टूडियो में शूटिंग पर दिखी हाई सिक्योरिटी!
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में महबूब स्टूडियो में हाई सिक्योरिटी में शूटिंग करते हुए देखा...
‘वॉर 2’ के प्रमोशन में एक-दूसरे से दूर रहेंगे ऋतिक और एनटीआर!
मुंबई, यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की फिल्म 'वॉर 2' के प्रचार में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक-दूसरे से अलग...