अब दिसंबर 2022 तक की सभी कॉलोनियां होंगी वैध
जनता को साधने चुनाव से पहले शिवराज की घोषणा

भोपाल। अब दिसंबर 2022 तक की सभी अवैध कॉलोनियों वैध होगी। अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण, अधोसंरचना विकास तथा भवन अनुज्ञा वितरण कार्यक्रम में यह घोषणा मंगलवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। चुनावी साल में अवैध कॉलोनी में रहने वाले लाखों लोगों को साधने के लिए सरकार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिसंबर 2022 तक की सभी अवैध कॉलोनियों वैध होगी। हमें लोगों की जिंदगी बनानी है। यदि अब कोई अवैध कॉलोनी कटी तो उसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह को संशोधन प्रस्ताव लाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कॉलोनियों में विकास शुल्क भी माफ होगा। इसके अलावा खरीदी बिक्री के लिए कोई विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। बता दें दिसंबर 2016 तक 6077 अवैध कॉलोनी वैध होगी। वहीं, दिसंबर 2022 तक इसमें अब करीब ढाई हजार कॉलोनी और वैध हो जाएगी।
अवैध कॉलोनी में होंगे विकास के काम
अवैध कॉलोनी में बिजली, पानी, सीवेज, नाली, सड़क जैसे अधोसंचरना के काम होंगे। अब भवन अनुज्ञा, अनुमति, बैंक लोन की पात्रता मिल जाएगी। नियमित योजनाओं जैसे अमृत योजना, सांसद-विधायक निधि से विकास के लिए राशि खर्च करने का प्रावधान होगा।
2018 के चुनाव से पहले भी हुई थी पहल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव 2018 से ठीक पहले भी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा कर चुके है। यह बात अलग है कि सत्ता में दुबारा काबिज होने के बाद भी सरकार ने इस पर अमल नहीं किया। तब करीब 5 हजार कालोनियां चिन्हित की गई थी और प्रशासन अकादमी में रणनीति भी बनाई गई थी।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...