वित्तीय वर्ष 2024-25 में एनर्जी हैंडलिंग का नया कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में विद्युत प्रणाली के संचालन में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष प्रदेश के पारेषण नेटवर्क ने कुल 1,01,039.88 मिलियन यूनिट ऊर्जा का सफलतापूर्वक संचालन किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6.2 प्रतिशत अधिक है।ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की विद्युत कंपनियों के अभियंताओं और तकनीशियनों की विशेषज्ञता, कुशल प्रबंधन और विद्युत प्रणाली के उत्कृष्ट रख-रखाव का प्रतिफल है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए तीनों विद्युत कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
एक दिन में सर्वाधिक एनर्जी हैंडलिंग का रिकॉर्ड भी बना
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 24 फरवरी 2025 को मध्यप्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक एनर्जी हैडलिंग का रिकॉर्ड भी बना। इस दिन 353.77 मिलियन यूनिट ऊर्जा का सफलतापूर्वक संचालन किया गया, जो राज्य की विद्युत प्रणाली की उच्च कार्य क्षमता, विश्वसनीयता और स्थिरता का प्रतीक है।
बिजली की मांग में वृद्धि और निरंतर आपूर्ति
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने यह जानकारी भी दी कि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश में कुल 95,137 मिलियन यूनिट ऊर्जा का संचालन किया गया था। इस वर्ष बिजली की निरंतर बढ़ती मांग को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए 6.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह उपलब्धि राज्य में सभी स्तरों पर विद्युत प्रणाली की लगातार उपलब्धता के कारण संभव हो सकी।
विगत दो वर्षों से प्रदेश में एनर्जी हैंडलिंग (ऊर्जा संचालन) में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022-23 में 88,850 मिलियन यूनिट, वर्ष 2023-24 में 95,137 मिलियन यूनिट, और अब 2024-25 में 1,01,039.88 मिलियन यूनिट ऊर्जा का सफल संचालन हुआ है।
You Might Also Like
पटना के जिलाधिकारी सहित 18 जिलों के डीएम बदले गए, त्याराजन पटना के नए जिलाधिकारी, हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
पटना बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पटना के जिलाधिकारी सहित 18 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं,...
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्क की 300वीं जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन
भोपाल इंदौर ने आज आधुनिकता की नई पटरी पर कदम रखा। मध्यप्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी अब मेट्रो ट्रेन...
केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री नायडू की उपस्थिति में हुआ दतिया एयरपोर्ट का शुभारंभ
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल में हुए महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन...
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया 29 किमी घाट और 21 बैराज निर्माण कार्य का भूमिपूजन, निखरेगा शिप्रा का रूप
उज्जैन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को शिप्रा नदी के तट (अंगारेश्वर महादेव मंदिर) पर 864 करोड़ से होने बनने...