All Type Of Newsप्रशासनिकमध्य प्रदेशराज्य

मप्र में भांजों को मामा से मिली साईकिल की सौगात

4.50 लाख विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने दिया रक्षाबंधन से पहले उपहार

भोपाल। चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के बाद भांजों को खुश कर दिया है। रक्षा बंधन से पहले यह उपहार साइकिल के तौर पर मिला हैं। इस पर करीब 207 करोड़ रूपये का भार सरकार पर आएगा। कार्यक्रम सीएम राईज शासकीय महात्मागांधी उमा बरखेड़ा में आयोजित किया गया था।

जहां साइकिल के लिए प्रत्येक छात्र-छात्रा को चार हजार रूपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर किये गए। यह सभी कक्षा-6वीं और 9वीं के छात्र हैं। जिनकी संख्या करीब 4.50 लाख बताई गई है। इसके आलावा मुख्यमंत्री ने यहां 81 करोड़ 12 लाख की लागत राशि से बनने वाले सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन का भूमि-पूजन भी किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

admin
the authoradmin