उप मुख्यमंत्री देवड़ा से मिले नेशनल चैम्पियनशिप विजेता आर्म रेसलर भाई-बहन रोहित और खुशी

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से शनिवार को उनके निवास पर केरला के त्रिसुर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप-2025 पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) में स्वर्ण पदक विजेता रोहित सिंह और उनकी बहन कांस्य पदक विजेता खुशी लहरिया ने भेंट की। नेशनल चैम्पियनशिप में रोहित सिंह ने 2 स्वर्ण पदक और खुशी लहरिया ने 1 कांस्य पदक जीता है।
उप मुख्यमंत्री ने रोहित सिंह और खुशी लहरिया के पदक जीतने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने मध्यप्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में मध्यप्रदेश के साथ देश का नाम भी रोशन करें।
भाई-बहन रोहित एवं खुशी के कोच विक्रम अवार्डी श्री मनीष कुमार के कुशल नेतृत्व एवं प्रशिक्षण से दोनों भाई-बहन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उनके माता-पिता ने बताया कि प्रशिक्षण एवं लगन की बल पर दोनों बच्चों ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीता है।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक डॉ. मुत्तुलक्ष्मी रेड्डी को दी श्रद्धांजलि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की पहली महिला विधायक, सर्जन और समाजसेविका डॉ. मुत्तुलक्ष्मी रेड्डी की जयंती पर...
सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवास और दवा सबकी व्यवस्था करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवास और दवा सबकी व्यवस्था करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्षा से...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कृत विद्वान पद्मश्री गोविंद चंद्र पांडे को किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इतिहासवेत्ता, संस्कृत विद्वान एवं लेखक श्री गोविंद चंद्र पांडे की जयंती पर उनका पुण्य...
यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद महिला जज अदिति कुमार शर्मा का इस्तीफा, MP न्याय व्यवस्था में मचा हड़कंप
शहाडोल शहडोल जिले में पदस्थ सिविल जज अदिति कुमार शर्मा ने न्यायिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के...