मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 1 जनवरी से अब तक अवैध रूप से रह रहे 26 बांग्लादेशी गिरफ्तार

मुंबई
भारत में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई जारी है। 1 जनवरी से लेकर अब तक मुंबई के विभिन्न इलाकों से 26 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इन बांग्लादेशी नागरिकों के पास भारतीय वीजा या अन्य कानूनी दस्तावेज नहीं थे। ये लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस अब इन नागरिकों से पूछताछ कर रही है, ताकि अवैध प्रवासियों के नेटवर्क का पता चल सके।
क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इस अभियान के दौरान, मुंबई के विभिन्न इलाकों में विशेष रूप से घनी बस्तियों और अंधेरे इलाकों में छापेमारी की गई।
बता दें कि मुंबई पुलिस ने मुंबई में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाकर शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों, गोवंडी, शिवाजी नगर, मानखुर्द, देवनार, चूनाभट्टी और घाटकोपर से कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में कई ऐसे लोग भी हैं जो 10 से 15 सालों से मुंबई में रह रहे थे।
पुलिस ने इन घुसपैठियों के पास से बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों को बरामद किया। जांच में सामने आया कि ये सभी दस्तावेज फर्जी थे। पुलिस के अनुसार, इन घुसपैठियों के दस्तावेज एजेंटों द्वारा बनाए गए थे, जो 5 से 10 हजार रुपये लेकर इन घुसपैठियों के लिए फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करते थे, जिनकी मदद से उनका आधार कार्ड भी बनवाया गया था।
मुंबई पुलिस के डीसीपी नवनाथ ढवले ने बीते दिनों कहा था कि अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनमें से कुछ लोग 10 या 15 सालों से यहां रह रहे थे। ये लोग भारत में आकर दिहाड़ी मजदूरी जैसे भवन निर्माण, प्लंबिंग जैसे काम कर रहे थे।
You Might Also Like
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव की सरगर्मी तेज, चुनाव में युवाओं से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता
भोपाल मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के चलते कांग्रेस में सरगर्मी तेज है। सरगर्मी इसलिए भी है क्योंकि इस चुनाव में...
भोपाल को जल्द मिलेगा नया Commissioner, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र
भोपाल. एमपी पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा बदलाव होने वाला है. भोपाल को जल्द ही नया पुलिस कमिश्नर मिलने वाला है....
जो कुछ हुआ उसका रिकार्ड बहुत स्पष्ट है, युद्ध विराम दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत के बाद हुआ था: जयशंकर
नई दिल्ली / वाशिंगटन पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस दौरान...
सरकार ने हाई कोर्ट को बताया दिशा सालियान की मौत में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं, CBI जांच की याचिका का विरोध
मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि दिशा सालियान (28) की मौत में किसी भी तरह के...