सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘इंसान’ वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी, मोदी जी तो भगवान हैं, इंसान नहीं
मुंबई
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'इंसान' वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी के पहले पॉडकास्ट के दौरान की गई टिप्पणी ‘वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं’ के बारे में संजय राउत से सवाल पूछा गया। इसके जवाब में शनिवार को उन्होंने कहा, ‘वह (मोदी) भगवान हैं। मैं उन्हें इंसान नहीं मानता। भगवान तो भगवान होता है। अगर कोई खुद को अवतरित घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकते हैं? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं। भगवान माना जाने वाला कोई व्यक्ति अगर यह कहता है कि वह इंसान है, तो कुछ गड़बड़ है। इसमें केमिकल लोचा है।’
संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया और महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए है। उन्होंने कहा, ‘ गठबंधन में अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते और इससे संगठनात्मक विकास में बाधा आती है। हम अपने दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों व पंचायतों के चुनाव लड़ेंगे।’ उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिए हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।
'…उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं'
राज्य विधानसभा में एमवीए की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर संजय राउत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनावों के बाद एक भी बैठक नहीं की। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, ‘हम इंडिया गठबंधन के लिए एक संयोजक भी नियुक्त नहीं कर पाए। यह ठीक नहीं है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बैठक बुलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।’
You Might Also Like
भाजपा नेता बिधूड़ी ने आतिशी पर जोरदार निशाना साधा, कहा- आतिशी के पास दिल्ली की जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रमेश बिधूड़ी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली...
शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में नारियल के उत्पादन का जिक्र किया, नारियल के उत्पादन में भारत नंबर एक बना है
नई दिल्ली संसद के बजट सत्र की कार्यवाही चौथे दिन भी जारी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...
गिरिराज सिंह ने वक्फ संसोधन को लेकर ओवैसी के बयान पर पलटवार किया, कहा- कानून के हिसाब से चलेगा देश’
नई दिल्ली भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को वक्फ संसोधन को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर...
योगी सरकार फरवरी के तीसरे सप्ताह में अपना बजट पेश कर सकती है
लखनऊ यूपी विधानमंडल का बजट सत्र फरवरी के आखिरी सप्ताह में आहूत किया जाएगा। इसमें करीब 8 लाख करोड़ रुपये...