दुधारू गायों को पुरूस्कृत करेगी सरकार
जिला व राज्य स्तर पर दिये जाएंगे 201 पुरूस्कार

भोपाल। दुधारू गायों को सरकार पुरस्कृत करने जा रही है। इसके लिये 1 से 15 फरवरी तक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेशीय और भारतीय देशी गायों के लिए नवीन पुरस्कार योजना के तहत कुल 201 पुरस्कार दिये जाएंगे। इसमें 45 मध्यप्रदेश के मूल गौवंशीय और 156 भारतीय उन्नत नस्ल की गायों के पशुपालकों के लिए होंगे। इसके अलावा 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार भी दिये जायेंगे। जिला स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार रूपये होगा। इसी तरह राज्य स्तरीय पुरस्कार भी क्रमश: 2 लाख, 1 लाख और 50 हजार रूपये का होगा। शर्त यह है कि प्रदेश की मूल गौवंशी नस्ल-मालवी, निवाड़ी और केनकथा नस्ल गाय का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 4 लीटर या अधिक और भारतीय गाय का 6 लीटर या उससे अधिक होना चाहिए।
इनके बीच प्रतियोगिता
मालवी नस्ल की गायों की प्रतियोगिता जिला आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर, निमाड़ी नस्ल की जिला खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार और केनकथा नस्ल की जिला दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिले में होगी। जबकि भारतीय उन्नत नस्ल गाय प्रतियोगिता सभी 52 जिलों में होगी।
यह है उद्देश्य
देश-प्रदेश की देशी नस्लों के गौपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता शुरू की गई है। पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना में प्रदेश की मूल गौ-वंशीय नस्ल एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों को प्रोत्साहित करना है। तीनों पुरस्कार के अलावा शेष प्रतियोगी गायों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे।
You Might Also Like
आज शुक्रवार 04 जुलाई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है।...
2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा भारत का केमिकल सेक्टर: नीति आयोग का अनुमान
नई दिल्ली नीति आयोग की एक रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि लक्षित सुधारों से 2040 तक भारत का...
किश्तवाड़ एनकाउंटर पर बोले विधायक शगुन परिहार: पाकिस्तान से आए आतंकी बच नहीं पाएंगे
किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जारी एनकाउंटर के बारे में बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विधायक शगुन परिहार...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय...