माता रमाबाई अंबेडकर सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की धर्मपत्नी श्रीमती रमाबाई अंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि श्रद्धेय माता रमाबाई सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि माँ रमाबाई जी ने समानता, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में नारी सशक्तिकरण की भूमिका को रेखांकित कर एक नए युग का सूत्रपात किया। उनके विचार आज भी देश के हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सहयोग और सहभागिता की अनंत प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर राष्ट्र चेतना से जुड़ने का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उल्लेखनीय है कि माता रमाबाई ने विकट परिस्थितियों में डॉ. अंबेडकर को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और वास्तविक क्षमता को आगे बढ़ाने में सहयोग किया था।
You Might Also Like
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा शिक्षा की उत्कृष्टता के लिये सरकार प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और...
धर्म, संस्कृति और शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगा मां उमिया माता का मंदिर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन जिले के तराना में मां उमिया माता का भव्य मंदिर...
जनता की अपेक्षा की कसौटी पर खड़ा उतरना ही हमारा लक्ष्य : राज्य मंत्री गौर
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जनता की अपेक्षा की कसौटी...
तमिलनाडु ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी सहित उच्च स्तरीय टीम ने किया एमपी ट्रांसको का दौरा
भोपाल तमिलनाडु पावर ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध संचालक श्रीमती के. इंद्राणी के नेतृत्व में तमिलनाडु ट्रांसको की उच्च स्तरीय अधिकारियों...