झारखंड में आफत बनकर बरसेगा मानसून! अगले 5 दिन वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट

रांची
झारखंड में एक बार फिर मौनसून सक्रिय हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधान रहने की भी अपील की है।
मौसम विभाग के मुताबिक रांची समेत 7 जिलों में भारी बारिश होगी। 7 जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बाकी के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
बता दें कि राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में बीते शुक्रवार को सुबह से ही काले बादल उमड़-घुमड़ रहे थे और दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक हुई भारी वर्षा ने पूरी रांची को पानी-पानी कर दिया। निचले क्षेत्रों में जहां जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं, करीब 1 घंटे तक शहर में आवागमन भी प्रभावित रहा। जगह-जगह हुए जलजमाव ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी तो दो पहिया वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया।
You Might Also Like
झारखंड के गुमला में मुठभेड़: तीन उग्रवादी ढेर, एके-47 सहित हथियार बरामद
गुमला, झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और सुरक्षा बलों के...
बेलगाम ट्रैक्टर बना मौत का कारण: हादसे में दो बच्चियों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
पटना पटना के बाढ़ में सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र...
होमगार्ड भर्ती में बेहोश युवती से एंबुलेंस में दरिंदगी, ड्राइवर और टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप
गया बिहार के गया जिले में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां होमगार्ड भर्ती की दौड़ में एक महिला...
पत्रकारों को नीतीश सरकार का तोहफा: पेंशन बढ़ाकर की 15 हजार रुपये प्रति माह
पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और सौगात दी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बाद...