रायपुर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। बुधवार से मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर से तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। आज भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा हैं। इसलिए बुधवार को प्रदेश में फिर से मानसून के सक्रिय होने के आसार है।
सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस धमतरी में था। इसके बाद बिलासपुर में 35.4, मुंगेली 34.5, राजनांदगांव 34, महासमुंद 33.7, रायपुर 33.5, जांजगीर 33.4, जगदलपुर 33, दुर्ग 32.6, कोरबा 32.4 और अंबिकापुर में 30.2 डिग्री तापमान रहा।
24 घंटे में कैसा रहा मौसम
मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप रही। उत्तर छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग और दक्षिण यानी सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश कहीं भी नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में केवल बलरामपुर जिले के कुसमी में 37 मिलीमीटर और जशपुर के कांसाबेल में 18.6 मिलीमीटर बारिश हुई बारिश रिकॉर्ड की गई है।
You Might Also Like
मनेन्द्रगढ़ में अवैध कारोबारियों पर जल्द होंगी पुलिस की सख्ती
मनेन्द्रगढ़ में अवैध कारोबारियों पर जल्द होंगी पुलिस की सख्ती शहर में अवैध गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा,आम जनता...
MP की पटरियों में तेज रफ्तार में दौड़ेंगी 2 और नई वंदे भारत, तीन राजधानियां होंगी कनेक्ट, कम समय में सफर होगा पूरा
भोपाल मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के रहते हैं, लेकिन लखनऊ और पटना के...
पाकिस्तान ने फिर किया दुस्साहस, भारतीय सेना का मूहतोड़ जबाब, जैसलमेर पर दागी 30 मिसाइल, सभी को मार गिराया
अहमदाबाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ सीमा के नजदीक के शहरों और जिलों को निशाना बनाया...
पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पंजाब प्रांत में किया ध्वस्त, PAK के तीन फाइटर जेट
नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है, साथ ही पाकिस्तान...