रांची
राजधानी रांची में भी दोपहर को कड़ी धूप देखी गई, जिस वजह से लोग स्वेटर से दूरी बनाते दिखे। आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के लगभग सभी जिलों में दोपहर में कड़ी धूप देखी जाएगी। आज भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, शाम में शीतलहर चलने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से शाम के वक्त भी हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल आने वाले 5 दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हिमालय के शहरों में भी बर्फबारी नहीं हो रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का भी असर नहीं देखा जा रहा है। यही कारण है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
"4 और 5 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध का अनुमान"
अभिषेक आनंद ने बताया कि 4 और 5 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार बीते रविवार को चाईबासा और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है। चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेसि अधिक रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेसि अधिक रहा। यही स्थिति न्यूनतम तापमान का भी है। न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेसि के आसपास है। सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा। वहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया।
You Might Also Like
बिहार में 52 लाख आंगनबाड़ी बच्चों को अब मिलेगी पोशाक
पटना बिहार के एक लाख 15 हजार 09 आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित तीन से छह वर्ष के लगभग 52 लाख...
झारखंड में माओवादियों की 18,000 डेटोनेटर की एक बड़ी खेप बरामद
चाईबासा सुरक्षा बलों ने बीते मंगलवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र में माओवादियों की 18,000...
कैबिनेट ने मां जानकी के भव्य मंदिर के लिए 882.87 करोड़ की विकास योजना को दी मंजूरी
पटना अयोध्या की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी में जगत जननी मां जानकी का भव्य मंदिर बनने जा रहा...
बिहार में एक थानाध्यक्ष ने टेंपो चालक से थूक चटवाई और उसकी जमकर की पिटाई
शेखपुरा बिहार में एक थानाध्यक्ष ने टेंपो चालक से थूक चटवाई और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं...