42 डिग्री पर पारा, छत्तीसगढ़ में गर्म हवाएं चलने से और बढ़ेगा तापमान, डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म

रायपुर.
छत्तीसगढ़ में गर्म हवाएं चल रही है। साथ ही अब दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। आगमी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। बीते सालों की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। आगामी मई और जून महीना अप्रैल माह के तुलना में ज्यादा गर्म रहेगा। हालांकि की बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिल सकता है। मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे गर्म डोंगरगढ़ इलाका रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीते दिनों बिलासपुर,जगदलपुर और दुर्ग में अधिकात्प तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। साथ ही माना एयरपोर्ट में 40 और राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका वायु का असांतत्य दक्षिण तमिलनाडु से लेकर आंतरिक कर्नाटक मराठवाड़ा होते हुए पूर्वी विदर्भ औसत समुद्र से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिन मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही। वहीं प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
प्रदेश में सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज धूप है। रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
You Might Also Like
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान और गोडाउन में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई. कुछ ही...
रेल महाप्रबंधक ने अभनपुर स्टेशन और निर्माणाधीन राजिम स्टेशन का किया निरीक्षण
रायपुर अभनपुर-राजिम रेलखंड पर यात्री ट्रेन सेवा जुलाई महीने में शुरू होने की संभावना है. अभनपुर से धमतरी के बीच...
प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद की आपूर्ति : मुख्यमंत्री साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज...
ईओडब्ल्यू के दूसरे चालान में चौंकाने वाले खुलासे, घोटाले में मिली रकम से 1500 करोड़ पार्टी फंड के नाम पर दिए
रायपुर छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में बड़े अहम और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. ईओडब्ल्यू के...