मुंबई
ग्लोबल EDM सेंसेशन मार्टिन गैरिक्स ने 14 मार्च को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में लाइव शो किया। इस दौरान 45 हजार दर्शक मौजूद थे। अरिजीत सिंह के साथ स्टेज पर होली खेली गई और दुनिया के सबसे बड़े होली समारोह का नया रेकॉर्ड बनाया।
इस प्रोग्राम में एरियल ड्रोन, आतिशबाजी और रोमांच कर देने वाली परफॉर्मेंस थी। साथ ही एलईडी और लेजर शो का शानदार कमाल देखने को मिला। सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी परफॉर्मेंस से चार-चांद लगा दिया। इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों ने साथ में परफॉर्म किया, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे।
अरिजीत और मार्टिन ने साथ मिलकर गाया गाना
इस इवेंट का मुख्य आकर्षण 300 ड्रोन की परफॉर्मेंस थी, जिसमें गैरिक्स का '+ x' लोगो (Logo), एक दिल और आसमान में परी के पंख बनाए गए थे। मार्टिन ने अपने सेट की शुरुआत 'कासा काई, मुंबई?' के साथ की। इसके बाद उन्होंने 'एनिमल्स', 'हाई ऑन लाइफ' और 'इन द नेम ऑफ लव' जैसे हिट गाने गाए। अरिजीत सिंह ने भी सरप्राइज दिया और गैरिक्स के साथ मिलकर 'एंजल्स फॉर ईच अदर' गाने पर शामिल हुए।
मार्टिन के दिल में बसी मुंबई
रात का समापन आतिशबाजी, ड्रोन की कलाबाजी और मार्टिन की मुंबई के प्रति इमोशनल ट्रिब्यूट के साथ हुआ, जैसा कि उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया: 'हमेशा मेरे दिल में… धन्यवाद, मुंबई!'
अरिजीत के घर पर आए थे मार्टिन
इससे पहले मार्टिन को अरिजीत के घर पर देखा गया था, जहां से उनकी फोटोज वायरल हुई थीं। अरिजीत के घर की सादगी देख फैंस का दिल पिघल गया था।
You Might Also Like
दीया मिर्जा एक खास मिशन के लिए राजस्थान पहुंचीं, इंस्टाग्राम पर बेटे संग शेयर की फोटो
मुंबई, दीया मिर्जा हाल ही में अपने बेटे अव्यान के साथ राजस्थान घूमने गई थीं। ‘रहना है तेरे दिल में’...
आयुष्मान खुराना बने ‘फिट इंडिया आइकन’
नयी दिल्ली बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आधिकारिक ‘फिट इंडिया आइकन’ के रूप में...
जल्द रिलीज होगा सनी देओल की फिल्म जाट का ट्रेलर
मुंबई, बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म जाट का ट्रेलर जल्द रिलीज...
कन्नप्पा की रिलीज से पहले, विष्णु मांचू ने भगवान शिव मंदिर में आशीर्वाद लिया
मुंबई, दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने माने अभिनेता-फिल्मकार विष्णु मांचू ने अपनी आने वाली फिल्म कन्नप्पा की रिलीज से पहले...