रांची
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। बाबूलाल मरांडी ने डॉ. इरफान अंसारी को निकम्मा कहा तो इरफान अंसारी ने मरांडी को गिरगिट कहा।
"ऐसे निकम्मे स्वास्थ्य मंत्री न केवल सरकार, बल्कि जनता पर बोझ बन चुके"
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक बीमार किशोरी को खाट पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा और मृत्यु के बाद शव को 10 किलोमीटर तक खाट पर ढोना पड़ा, क्योंकि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी मंत्री के करीबी को सौंप दी गई और सरकारी अस्पतालों में उनके अबोध बेटे का हस्तक्षेप हो रहा है। मरांडी ने कहा कि ऐसे निकम्मे स्वास्थ्य मंत्री न केवल सरकार, बल्कि जनता पर बोझ बन चुके हैं।
मरांडी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. इरफान अंसारी ने मरांडी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मरांडी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। उन्होंने कहा कि मरांडी की नकारात्मक सोच झारखंड की जनता के लिए सबसे बड़ा बोझ बन चुकी है। इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि मरांडी का हमला इसलिए है क्योंकि वह अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, जो उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा। व्यंग्यात्मक लहजे में अंसारी ने कहा कि गिरगिट ने आत्महत्या कर ली, सुसाइड नोट में लिखा – इंसानों से ज्यादा रंग मैं नहीं बदल सकता।
You Might Also Like
झारखंड में आफत बनकर बरसेगा मानसून! अगले 5 दिन वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट
रांची झारखंड में एक बार फिर मौनसून सक्रिय हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक...
जल्द चलेगी पटना मेट्रो: तय तारीख को मिलेगी शहरवासियों को नई सौगात
पटना बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो के संचालन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, लोगों को 15...
पूर्व CM रघुवर दास को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, राज्यपाल ने किया सम्मानित
पलामू झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने पलामू के विश्रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओड़शिा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास...
सीएम हेमंत बोले- गुरूजी फिर जीतेंगे स्वास्थ्य की जंग, सबकी दुआएं साथ
रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बीते गुरुवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में कुल...