मनीषी सिंह ने राष्ट्रीय बैडमिंटन में जीता सिल्वर, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिओल में भाग लेंगी
रायपुर
गोवा में आयोजित योनेक्स सनराईज 45वीं भारतीय मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022-23 में मनीषी सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल कर प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मास्टर्स कैटेगरी में महिला सिंगल्स में मनीषी सिंह का पहला मैच कर्नाटक की निलयगंधनी से हुआ। सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से मनीषी ने जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु की खिलाड़ी से खेलते हुए इसमें भी सीधे सेटों में 21-17, 21-18 से जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल में असम की खिलाड़ी युपु बोनी को 21-12, 21-15 हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और फाइनल में राजस्थान की हिमानी पुनिया के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मनीषी सिंह को हार का सामना करना पड़ा। मनीषी का चयन भारतीय टीम में उनके शानदार खेल के प्रदर्शन पर हुआ। मनीषी सिंह अब भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में साउथ कोरिया के सिओल में भाग लेंगी।
कोच ने बताया कि मनीषी सिंह की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि सितंबर माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। उनकी उपलब्धि के लिए खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कोच ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
You Might Also Like
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों...