मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को साल 2004 में रिलीज हुई 'मर्डर' फिल्म से रातोंरात शोहरत मिली थी। इसमें वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया तो ब्रेक भी लिया। उन्होंने 2024 में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से कमबैक किया। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ सकती हैं, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिका शेरावत को पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ऑफर दिया गया था, लेकिन पहले के कुछ कमिटमेंट के कारण वो इसमें हिस्सा नहीं ले पाई थीं। हालांकि, इस साल उनकी तरफ से चीजें पॉजिटिव दिख रही हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है।
'खतरों के खिलाड़ी 15' में ये आएंगे नजर?
मल्लिका के अलावा एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, ओरी, दिग्विजय सिंह राठी, ईशा सिंह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और भाविका शर्मा सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हो सकती हैं। मोहसिन खान से शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है।
कब शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 15'?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग मई 2025 में शुरू होने वाली है और इस साल जून या जुलाई के आसपास इसका प्रीमियर होने की उम्मीद है। आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। बीते सीजन की बात करें तो इसे करण वीर मेहरा ने जीता था।
You Might Also Like
विमानतल पर स्टाइलिश लुक में नजर आईं शिल्पा शेट्टी, नाम लिखा बैग किया फ्लॉन्ट
मुंबई शिल्पा शेट्टी, बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जिनका स्टाइल और फैशन हमेशा से चर्चा का विषय बना...
समांथा ने तलाक के बाद मिटाई शादी की निशानी, एंगेजमेंट रिंग को बनाया पेंडेंट?
सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से करीब 4 साल पहले तलाक ले लिया था. एक्ट्रेस के लिए...
हैरी पॉटर : ‘भूत’ साइमन फिशर-बेकर का 63 साल की उम्र में हुआ निधन, पार्टनर ने किया कंफर्म
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत दुखद खबर सामने आ रही है. 'हैरी पॉटर' और 'डॉक्टर हू' में काम कर चुके...
‘लाफ्टर शेफ्स’: अभिषेक को नहीं मिली रुबीना तो शो से बाहर!
मुंबई 'लाफ्टर शेफ्स' का दूसरा सीजन दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो में हंसाने का सिलसिला जारी...