ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक और सेलेनियम मौजूद होता है, जिससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे सलाद के तौर पर तो कई लोग खाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए ब्रोकली ऑमलेट की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपके दिन की शुरुआत भी हेल्दी कर देगा। आइए जान लीजिए मिनटों में बनने वाले इस नाश्ते की सबसे आसान रेसिपी।
सामग्री :
एग व्हाइट- 2
एग यॉक- 1
प्याज- 1 टेबल स्पून कटा हुआ
ब्रोकली- 1 बड़ा चम्मच कटी हुई
दूध- 1 छोटा चम्मच
इटैलियन मसाला- एक चुटकी
रेड चिली फ्लेक्स- 1/2 छोटा चम्मच
तेल/घी- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
विधि :
ब्रोकली ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद इसमें ब्रोकली के साथ प्याज और काली मिर्च भी डाल दें।
अब इसमें मसाला, नमक और रेड चिली फ्लेक्स डालकर मिक्स करें।
इसके बाद एक बाउल में, अंडे का सफेद हिस्सा, स्वादानुसार नमक और 1 टीस्पून दूध डालें।
इसके बाद इसे अच्छी तरह से फेंट लें और इसे सब्जियों के ऊपर डाल दें।
इसे दोनों साइड से अच्छी तरह पका लें और बस तैयार है आपका टेस्टी ब्रोकली ऑमलेट।
You Might Also Like
दक्षिण अफ्रीका ने आज पहले टेस्ट में मेजबान जिम्बाब्वे को ‘जमींदोज’ कर दिया, कॉर्बिन बॉश ने मारा ‘घातक पंजा’
क्वींस दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।...
‘हम करके दिखाते हैं’: अदाणी ग्रुप के अशोक परमार ने गोल्ड जीतकर रच दी मिसाल
नई दिल्ली गुजरात स्टेट बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में अदाणी समूह के अशोक परमार ने अपनी असाधारण दृढ़ता और...
मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
मुंबई भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आगामी 2025-26 घरेलू सत्र में मुंबई की ओर से ही खेलते नजर आएंगे। मुंबई...
पूर्व हॉकी प्लेयर बिमल लाकड़ा गिरकर हुए बेहोश, रांची के हॉस्पिटल में भर्ती
रांची पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा सोमवार को खेत मे बेहोश पाए गए. उन्हें इलाज के लिए रांची के...