झारखंड
झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जनवरी की राशि अभी तक लाभुकों के खाते में नहीं आई हैं। इससे लाभुक परेशान दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, जनवरी का महीना खत्म हो चुका है, लेकिन अभी तक जनवरी माह में मिलने वाली 2500 रुपए की किस्त जारी नहीं हुई। मामले में लाभुकों का कहना है कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी विलम्ब के कारणों पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जनवरी की किस्त कब जारी होगी इस पर भी कुछ बताया नहीं जा रहा है। वहीं, सवाल ये उठ रहा है कि अभी जनवरी महीने की भी किस्त नहीं आई तो फरवरी महीने की कब आएगी।
जनवरी और फरवरी का पैसा एक साथ देने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक लाभुकों को जनवरी और फरवरी का बकाया राशि एक साथ देने की तैयारी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पोर्टल में कई तकनीकी कमियों की वजह से बकाया राशि के लिए देरी हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी तक दोनों किस्तें एक साथ जारी हो सकती हैं।
You Might Also Like
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल
औरंगाबाद बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर...
छह लेन गंगा पुल परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण, जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां
पटना बिहार के पथ निर्माण मंत्री, नितिन नवीन ने बताया गया कि औंटा-सिमरिया छह लेन गंगा पुल परियोजना का 95...
दरभंगा : जुम्मे की नमाज के लिए होली में ‘दो घंटे का ब्रेक’… मेयर अंजुम आरा के फरमान पर भड़की बीजेपी
दरभंगा दरभंगा मेयर ने 14 मार्च को आने वाली होली से पहले एक नया बयान जारी किया है जो रमज़ान...
कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत
गुमला झारखंड के गुमला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत हो...