रायबरेली
अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भले ही भाजपा ने सरकार बना ली हो पर भाजपा की नैतिक हार हो चुकी है। वो अबकी बार 400 पार की बात करते थे लेकिन उससे काफी पीछे रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भाजपा के लोगों को सजा दी है। इन लोगों ने भगवान राम को चुनाव की वस्तु बना दिया था और अहंकार में राम को लाने की बात कहते थे। राम तो विश्व के कण-कण में हैं। भगवान राम थे, हैं और हमेशा रहेंगे। राम लाने वाली वस्तु नहीं हैं वो कण-कण में थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम हमारे नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर अपने क्षेत्र का विकास करते रहेंगे।
भाजपा ने चुनाव से पहले अपने दम पर 370 और एनडीए के साथ 400 सीटें जीतने का दावा किया था पर ऐसा नहीं हो सका और केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों से मदद लेनी पड़ी।
You Might Also Like
चित्रकूट में पिकअप और लोडर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत मे 5 लोगों की मौत, 6 लोग घायल
चित्रकूट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पिकअप और लोडर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत मे 5 लोगों की मौत...
दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गाड़ी
शामली दिल्ली से शामली होते हुए सहारनपुर जाने वाली ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। बलवा-शामली रेलवे मार्ग पर...
नव पदस्थ डीजीपी को लेकर मायावती ने सरकार पर खड़े किए सवाल
लखनऊ उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस के नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर मायावती ने भाजपा सरकार...
हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म
लखनऊ हेट स्पीच केस में सजा के एलान के बाद यूपी के मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी...