कोडरमा
झारखंड के कोडरमा जिले में बीते गुरुवार को वज्रपात से 1 व्यक्ति की मौत हो गई तथा उसके पिता घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के चंदवारा के पिपराडीह का है। बताया जा रहा है कि बाप और बेटे दोनों खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों पर आकाशीय बिजली गिर गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही 25 वर्षीय बेटे पवन कुमार की मौत हो गई। वहीं, पवन कुमार के पिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बता दें कि मौसम विभाग द्वारा बार-बार कहा जाता है कि बारिश के दौरान वज्रपात में घर से बाहर न निकले, लेकिन बावजूद इसके लोग नहीं मानते। इसी वजह से उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ जाती है।
You Might Also Like
चंदन मिश्रा हत्याकांड: आरोपियों की बंगाल से गिरफ्तारी, पटना पुलिस-STF की बड़ी कामयाबी
पटना पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारियां हुई हैं. सूत्रों...
चिराग पासवान से मिले झारखंड LJP अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, राजनीतिक रणनीति पर हुई चर्चा
नई दिल्ली /रांची लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने नई दिल्ली में पार्टी के...
सड़क पर तड़प रहे बुजुर्ग की डॉ. इरफान अंसारी ने बचाई जान, परिजन बोले- नेता नहीं फरिश्ता हैं वो
रांची झारखंड में रांची से लौटते वक्त राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के काफिले को अचानक रोकना...
8.45 करोड़ के इनामी 55 माओवादियों की सूची जारी, ऑनलाइन ठग गिरोह के 14 सदस्य धराए
रांची झारखंड में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडरों समेत कुल 55 नक्सलियों को पकड़ने के...