श्रीनगर
कश्मीर घाटी में तेज धूप निकलने के कारण दिन गर्माहट भरा रहता है और वहीं पारा लुढ़कने के बाद रात में शीत लहर को प्रकोप बढ़ जाता है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, श्रीनगर ने गुरुवार को बताया कि राजधानी श्रीनगर में बुधवार दिन का तापमान मौसमी औसत 6.6 डिग्री सेल्सियस से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह, घाटी भर के अन्य मौसम केंद्रों ने सामान्य से अधिक दिन के तापमान की सूचना दी, जो पिछले दिन दर्ज किए गए औसत से एक डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कश्मीर घाटी में रात का तापमान गिरना जारी रहा और जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा, गुरुवार को पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम, पहलगाम में शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम और सोनमर्ग में शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो कश्मीर घाटी के सबसे ठंडे स्थान रहे। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान बुधवार के शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले गुरुवार को शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सुरम्य सोनमर्ग में बुधवार देर रात न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें गुरुवार को एक डिग्री की वृद्धि हुई।
कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के पिकनिक स्थल में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था और काजीगुंड में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।
इसके अलावा, 15 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने, जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और 11-12 जनवरी के दौरान जम्मू- कश्मीर में छिटपुट जगहों पर बर्फबारी का अनुमान है।
You Might Also Like
पीएम मोदी का चीन को जवाब, घाना के साथ रेयर अर्थ मिनरल्स माइनिंग पर करार
अक्करा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नैचुरल रिसोर्स से भरपूर अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को नई ऊंचाई देने में जुटे हैं....
PM मोदी घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए गए, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
अक्करा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर...
दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 11 जुलाई से वीकेंड पर रहेगा जीरो ट्रैफिक
गजरौला सावन मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। एक दिन पहले ही सावन मास...
तरुण चुघ का हमला – TMC नेता ने गैंगरेप को बताया मामूली, बेटियों के सम्मान से किया खिलवाड़
नई दिल्ली कोलकाता गैंगरेप मामले पर टीएमसी नेताओं द्वारा लगातार विवादित बयान दिया जा रहा है और यह सिलसिला थमने...