रांची
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने बीते रविवार को आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में वह इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
महतो ने पार्टी के ‘मिलन समारोह' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीमित दिनों के लिए मानसून सत्र बुलाने पर भी सवाल उठाए। इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘‘आगामी मानसून सत्र के लिए हमारा एजेंडा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रित होगा। भूमि से संबंधित अपराध, भूमि मुआवजा और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी पार्टी के प्रमुख एजेंडे में शामिल होंगे।'' महतो ने कहा, ‘‘मानसून सत्र बहुत कम अवधि के लिए बुलाया जाएगा। इसके दिनों की संख्या सीमित है। सरकार ने अभी तक खुली बहस के लिए विषय तय नहीं किया है।'' झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगा। सत्र में पांच कार्य दिवस होंगे।
अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक करने के सवाल पर महतो ने कहा, ‘‘मुख्य मुद्दा यह है कि क्या इन क्लीनिक में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दवाएं और डॉक्टर हैं। केवल नाम बदलने से कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं आएगा।'' बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में आजसू पार्टी का केवल एक सदस्य है।
You Might Also Like
कानून व्यवस्था पर चुप क्यों? एनडीए छोड़िए अगर चिंता है!
पटना जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि यदि चिराग पासवान को बिहार में बढ़ते अपराध और...
15 देशों के बौद्ध भिक्षुओं के बीच होगा सम्यक संग्रहालय सह स्तूप का लोकार्पण : नीतीश
वैशाली, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सौगातों की बरसात शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह...
बिहार में वार्ड सदस्य के बेटे की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव; मां ने जताई साजिश की आशंका
चंपारण बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर...
पुलिस से बचने नदी में कूदा युवक, मौत के बाद इलाके में तनाव
रामगढ़ झारखंड के रामगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए...