जबलपुर
भाजपा के केंद्रीय नेता आज से प्रदेश में चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर पहुंचे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ में हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और राजनाथ सिंह भी इसी सप्ताह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश में आ रहे हैं।
जेपी नड्डा ने जबलपुर में शक्ति केद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद वे शहडोल जाएंगे, जहां पर वे गांधी चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से नड्डा शाम को वापस जबलपुर पहुंचेगे। शाम को वे मानस भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठक लेंगे। जिसमें जबलपुर क्लस्टर की सभी लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा होगी। वहीं बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी खजुराहो में रहेंगी। इस सीट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्षी वीडी शर्मा उम्मीदवार हैं। वे नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान होने वाली सभा को स्मृति इरानी संबोधित करेंगी। वहीं 6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सिंगरौली और सीधी के दौरे पर रहेंगे।
You Might Also Like
मध्यमवर्गीय परिवार को मिलेगी अब GST से राहत! 12% स्लैब खत्म कर 5% में लाने की तैयारी में सरकार
नई दिल्ली जीएसटी (GST) को लेकर सरकार की बड़ी प्लानिंग है और इसके तहत मिडिल क्लास व लोअर इनकम ग्रुप...
1 जुलाई को शुरू हुआ था देश का सबसे बड़ा बैंक, जानिए क्या था मकसद और अब कहां-कहां तक फैल गया
नईदिल्ली आज 1 जुलाई है और ये दिन देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई का फाउंडेशन-डे (SBI Foundation Day)...
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के साथ उच्च शिक्षा मंत्री परमार की चर्चा
भोपाल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को...
छतरपुर : बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मोत्सव भी होगा
छतरपुर बागेश्वर धाम में 2 से 12 जुलाई तक गुरू पूर्णिमा पर्व पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम होने...